Skip to main content

Naradsamvad

मेरठ: नकली म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़:100 साल पुरानी कंपनी के ट्रेडमार्क का दुरुपयोग, लाखों का माल जब्त

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]


मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। जलीकोठी में स्थित एक फैक्ट्री में नकली म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बनाने का भंडाफोड़ हुआ है। नादिर अली एंड संस नाम की 100 साल पुरानी कंपनी के ट्रेडमार्क का गलत इस्तेमाल कर फर्जी उत्पाद बनाए जा रहे थे। कंपनी के सेल्स मैनेजर प्रदीप जोशी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। फैक्ट्री से लाखों रुपए के नकली म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट बरामद किए गए हैं। जांच में पता चला है कि फाईक मसूद की कंपनी नादिर अली एंड संस देशभर में म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट की सप्लाई करती है। उनके रिश्तेदार फरहत ने अली नादिर अली के नाम से अलग कंपनी बना ली। यह कंपनी मूल कंपनी के ट्रेडमार्क का इस्तेमाल कर नकली सामान बना रही थी। कंपनी के मैनेजर ने बताया कि बाजार से लगातार नकली सामान की शिकायतें मिल रही थीं। गुप्त जांच में पता चला कि अली नादिर अली कंपनी के मालिक ही नकली सामान बना रहे हैं। इस धोखाधड़ी से कंपनी को करोड़ों का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

ALSO READ  ISRO का बड़ा प्लान, 2029 तक बनेंगे 4 लॉन्च पैड, सैटेलाइट भेजने की क्षमता होगी काफी ज्यादा
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!