Naradsamvad

[post-views]

16 IAS officers of UP transferred | यूपी के 16 IAS अफसरों के ट्रांसफर: 6 जिलों के डीएम बदले; निखिल टीकाराम फुंडे अयोध्या डीएम बने, शुभ्रांत कुमार शुक्ला को इटावा भेजा – Uttar Pradesh News


योगी सरकार ने मंगलवार की शाम 16 IAS अफसरों के ट्रांसफर कर दिए हैं। इनमें 6 जिलों के डीएम भी शामिल हैं। अयोध्या, चंदौली, अमेठी, बदायूं, इटावा, कन्नौज के डीएम बदल दिए गए हैं।

.

चंदौली डीएम रहे निखिल टीकाराम फुंडे को अयोध्या का डीएम बनाया गया है। अयोध्या डीएम चंद्र विजय सिंह को विशेष सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास बनाया गया है। शुभ्रांत कुमार शुक्ला को इटावा भेजा गया है। वे अभी तक कन्नौज के डीएम थे।

प्रयागराज के नगर आयुक्त चंद्रमा मोहन गर्ग को चंदौली का डीएम नियुक्त किया है। सहारनपुर के नगर आयुक्त संजय चौहान को अमेठी का जिलाधिकारी ने किया है। इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय को बदायूं का डीएम नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को कन्नौज का जिलाधिकारी बनाया गया है।

जौनपुर की मुख्य विकास अधिकारी बनीं मृणाली जोशी मृणाली अविनाश जोशी को जौनपुर का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह 2021 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और पुणे की रहने वाली हैं। इससे पहले वह गोरखपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर के पद पर थीं।

मृणाली जोशी ने अर्थशास्त्र में स्नातक और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीजी किया है। उनकी पहली पोस्टिंग अलीगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर हुई थी। इसके बाद गोरखपुर का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाया गया था।

गोरखपुर में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया। मृणाली जोशी ने कहा, वह कार्यालय में आने वाले हर पीड़ित व्यक्ति को उचित और न्यायसंगत न्याय दिलाने का प्रयास करेंगी। उनका जोर सरकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के लागू करने पर रहेगा।

मृणाली जोशी 2021 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।

मृणाली जोशी 2021 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।

यहां देखें पूरी लिस्ट…

सोमवार देर रात हुए थे 9 IAS के ट्रांसफर

बी. चंद्रकला को पंचायती राज से हटाया, वेटिंग में पीएन सिंह

यूपी सरकार ने सोमवार देर रात भी 9 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए थे। बी. चंद्रकला को पंचायती राज सचिव के पद से हटा दिया गया है, जबकि महिला कल्याण सचिव के पद पर यथावत रखा गया है। विशेष सचिव नगर विकास अमित सिंह को सचिव पंचायती राज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गन्ना आयुक्त पीएन सिंह को वेटिंग में डाल दिया है। पीएन सिंह की जगह भू-सम्पदा विनियमक प्राधिकरण (रेरा) के सचिव प्रमोद कुमार उपाध्याय को गन्ना आयुक्त बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग के सचिव समीर वर्मा को महानिरीक्षक, निबंधन, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, लोक निर्माण विभाग के सचिव भूपेंद्र एस चौधरी को आयुक्त खाद्य एवं रसद की कमान सौंपी गई है। स्टेट नोडल अफसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना डॉ. हीरा लाल को आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां का कार्य सौंपा गया है।

वहीं, सिंचाई विभाग के सचिव नवीन कुमार जीएस को स्टेट नोडल अफसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है। इसके अलावा शासन, गृह विभाग के सचिव वैभव श्रीवास्तव को प्रबंध निदेशक PCDF, सचिव महिला कल्याण एवं पंचायती राज दिया गया है।

देखिए लिस्ट-

आज ही संभल को मिले 3 नए SDM; अलीगढ़ से आए सुधीर कुमार को नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया

संभल शहर को 3 नए SDM मिले हैं। अलीगढ़ से सुधीर कुमार, कुशीनगर से विकास चंद्र और बस्ती से आशुतोष तिवारी का संभल ट्रांसफर हुआ है। सुधीर कुमार को संभल का नगर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पहली बार संभल में नगर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है। अभी विकास चंद्र और आशुतोष तिवारी की जिम्मेदारी तय नहीं हुई है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया इन्हें जिम्मेदारी सौंपेंगे

खबर अपडेट हो रही है…



Source link

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1608692
Total Visitors
error: Content is protected !!