Naradsamvad

[post-views]

Criminal got shot in Amroha | अमरोहा में बदमाश को लगी गोली: तमंचा निकालते समय हुई फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना – Amroha News


रोहित कुमार प्रजापति | अमरोहाकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
तमंचा निकालते समय गोली चलने से बदमाश घायल हो गया। - Dainik Bhaskar

तमंचा निकालते समय गोली चलने से बदमाश घायल हो गया।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक बदमाश अपनी ही गलती का शिकार हो गया। थाना नौगावा सादात क्षेत्र के खेड़ा अपरोला गांव में यह घटना हुई। बाइक सवार एक युवक ने जैसे ही तमंचा निकाला, गोली चल गई और वह खुद घायल हो गया।

घटना का पूरा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवक तमंचा निकालता है और अगले ही पल गोली चलने से घायल हो जाता है। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, बदमाश वहां से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, युवक किसी अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहा था। लेकिन उसकी अपनी ही गलती से योजना विफल हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है।



Source link

Loading

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1622357
Total Visitors
error: Content is protected !!