Skip to main content

Naradsamvad

A Unique Confluence Of Devotion And Fun Seen In Welcoming The New Year – Barabanki News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
4 Min Read

[ad_1]

Ad image

A unique confluence of devotion and fun seen in welcoming the New Year

शहर के पीरबटावन मोहल्ला ​स्थित एक संस्थान में न्यूइयर को लेकर डीजे की धुन पर नृत्य करते युवक,यु

बाराबंकी। ठिठुरती सर्द रातें भी नए साल के जश्न का जोश ठंडा नहीं कर पाईं। मंगलवार की आधी रात जैसे ही घड़ी में 12 बजे, पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी और धमाकेदार आतिशबाजी से सराबोर हो गया। मंदिरों की घंटियां, गिफ्ट की दुकानों की चकाचौंध, और डीजे की धुनों पर थिरकते युवाओं ने बाराबंकी में नए साल के स्वागत को यादगार बना दिया।

Trending Videos

ALSO READ  बाराबंकी में देवा महोत्सव की मॉक ड्रिल के दौरान फेल हुआ फायर ब्रिगेड का उपकरण, वीडियो वायरल

मंदिर की घंटियों संग स्वागत

कोटवाधाम मंदिर से लेकर हनुमान मंदिर और कैलाश आश्रम तक भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने नए साल की शुरुआत भगवान की पूजा-अर्चना से की। किंतूर के कुंतेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक और पारिजात वृक्ष पर विशेष पूजा हुई। लोगों ने न सिर्फ प्रार्थनाएं कीं बल्कि बीते साल की गलतियों से सबक लेते हुए नए संकल्प लिए।

युवाओं का डांस फ्लोर पर धमाल

सिविल लाइन, घंटाघर और धनोखर जैसी जगहों पर युवाओं ने रातभर डीजे की धुनों पर थिरक कर साल 2024 का जोरदार स्वागत किया। ठंड की परवाह किए बिना युवा आधी रात तक जश्न में डूबे रहे।

गिफ्ट और सोशल मीडिया का चला जादू

गिफ्ट की दुकानों और फूलों की मंडियों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। बुके और केक की बिक्री से दुकानदारों की चांदी हो गई। वहीं, सोशल मीडिया पर हैप्पी न्यू ईयर के संदेशों और स्टोरीज की बाढ़ आ गई। हर कोई नए साल की खुशियां ऑनलाइन बांटता नजर आया।

ALSO READ  बाराबंकी एसपी रवीना त्यागी ने सात सब-इंस्पेक्टर्स को इंस्पेक्टर पद पर किया प्रमोट

गांवों में भक्ति के साथ चरम पर रहा उल्लास

गांवों में भी नए साल का स्वागत कम शानदार नहीं था। पारिजात वृक्ष और कटेहरा देवी मंदिर में विशेष पूजा हुई। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीत गाए और भगवान से सुख-शांति की कामना की।

सर्द मौसम में गर्मजोशी का जश्न

सर्द हवाओं ने भी जश्न के जुनून को नहीं रोका। आतिशबाजी ने आसमान को रोशन कर दिया, और मंदिरों की घंटियों की गूंज से हर ओर भक्ति का सुकून बिखर गया। मस्ती, भक्ति और उल्लास के इस संगम ने बाराबंकी में नए साल के जश्न को अविस्मरणीय बना दिया।

ALSO READ  बाराबंकी कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी को सुनाई उम्रकैद, 1.07 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया

नशे और ट्रिपलिंग पर पुलिस की रही सख्त नजर

बाराबंकी। नए साल के जश्न में जहां शहर उल्लास और उमंग से सराबोर था, वहीं कुछ युवाओं की लापरवाही को देखते हुए प्रशासन सतर्क रहा। पटेल तिराहा, नाका सतरिख चौराहा, पलहरी चौराहा, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन जैसे प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने कड़ी निगरानी रखी।

सीओ सिटी सुमित कुमार त्रिपाठी और कोतवाल आलोक कुमार त्रिपाठी ने डेढ़ सेक्शन पीएसी के साथ लगातार गश्त की। नशे की हालत में वाहन चलाने और बाइकों पर ट्रिपलिंग करते पकड़े गए कई युवाओं को चेतावनी देकर छोड़ा गया।

हाईवे किनारे होटलों और ढाबों पर भी देर रात तक भीड़भाड़ का माहौल रहा। पुलिस ने यहां भी सक्रियता दिखाते हुए नियमों का पालन कराने का प्रयास किया।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!