Naradsamvad

नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने वाले अभियुक्त को थाना रामनगर पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

 

रामनगर बाराबंकी। बीते गुरुवार को बी पी एन इंटरनेशनल एकेडमी की 5 वर्षीय बच्ची के साथ वैन चालक द्वारा छेड़छाड़  दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था।जिसमें चालक फरार हो गया था।एडिशनल एसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर चालक की गिरफ्तारी करने के आदेश दिए थे ।उसी क्रम में शुक्रवार को वैन चालक को गिरफ्तार किया गया।थाना रामनगर पर चालक के विरुद्ध पंजीकृत मु0अ0सं0 468/2024 धारा 65(2)/ 351(2)(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 व 5m/6 पाक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त उमाकांत यादव पुत्र गिरिजा प्रसाद निवासी ग्राम सूरजूपुर थाना रामनगर को लखनऊ-बहराइच मार्ग के बिछलका मोड़ से गिरफ्तार किया गया।छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़ने में रामनगर प्रभारी निरीक्षक रत्नेश कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक राजबहादुर सरोज, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल मनमोहन ने पकड़ कर थाने पर हाजिर किया।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

429020
Total Visitors
error: Content is protected !!