Skip to main content

Naradsamvad

नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

4,399 दिनों का कार्यकाल :- विकास, सुधार और निर्णायक नेतृत्व की मिसाल

रिपोर्ट :- नारदसंवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पार करते हुए 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा किया।

प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यकाल कई बड़े फैसलों, आर्थिक सुधारों और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा के लिए जाना जाता है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश के विकास को नई दिशा दी है।

सरकार के अनुसार, यह केवल समय की अवधि नहीं बल्कि “विजन, मिशन और परिणाम” की यात्रा है, जिसने भारत को विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में मजबूत आधार दिया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है और आने वाले वर्षों में विकास की गति और तेज होने की उम्मीद है।

ALSO READ  लखनऊ में 68500 शिक्षक भर्ती प्रदर्शन: भूख हड़ताल के बीच अनोखे तरीके से मनाया करवा चौथ
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!