Skip to main content

Naradsamvad

लोधेश्वर महादेव धाम में वितरित किया गया महाकुंभ का अमृत जल श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

रिपोर्ट एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल/ चंद्रोदय अवस्थी

Ad image

रामनगर बाराबंकी।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार जनपद बाराबंकी में जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह की निगरानी में आज बाराबंकी की तहसील रामनगर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर महादेव धाम में महाकुंभ 2025 का अमृत गंगाजल 5000 लीटर श्रद्धालुओं को वितरण किया गया है।यह अमृतजल अग्निशमन सेवा बाराबंकी के द्वारा गंगा यमुना सरस्वती त्रिवेणी संगम का पावन पवित्र अमृत जल महादेव धाम के लौधौरा ग्राम पंचायत में श्रद्धालुओं को वितरित किया जा रहा है।

ALSO READ  आगरा MLC चुनाव रीपोलिंग के दौरान BJP और SP समर्थकों में clash, पुलिस ने संभाला मोर्चा

समाज सेवी चंद्रोदय अवस्थी ने बताया यह गंगाजल नहीं अमृत जल है इसका स्नान पान करने से समस्त तीर्थो का फल प्राप्त हो जाता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार सबसे अच्छा कार्य किया है महाकुंभ का जल प्रदेश वासियों को वितरित करना बहुत बड़ी बात है पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने महाकुंभ का जल श्रद्धालुओं को वितरित कराया है मैं उनको धन्यवाद देता हूं। दक्षिणेश्वर बालाजी हनुमान मंदिर के पुजारी करण अवस्थी ने बताया योगी आदित्यनाथ ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है लोधेश्वर धाम में त्रिवेणी संगम का अमृत जल पाकर लोग प्रसन्न हुए हैं और लोधेश्वर महादेव पर जलाअभिषेक कर रहे हैं। शेष बचा गंगाजल अभरण सरोवर के पवित्र कुंड में भी डाला गया।

ALSO READ  अमेठी में राहुल गांधी के बरी होने पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

इस अवसर फायर ब्रिगेड सिरौली गौसपुर अग्निशमन सेवा के रामसनेही अग्निशमन अधिकारी राहुल कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह,हेड कांस्टेबल लालचंद, कांस्टेबल प्रमोद कुमार गुप्ता, कांस्टेबल कृपा शंकर फायरमैन सरोज अनुज, फायरमैन कोमेल, होमगार्ड अशोक कुमार होमगार्ड राजेश कुमार शुक्ला की मौजूदगी में तमाम श्रद्धालु लोधेश्वर महादेव के द्वार पर मौजूद रहकर महाकुंभ का अमृत गंगाजल प्राप्त कर रहे हैं।मुख्य अग्निशमन अधिकारी आर पी राय के निर्देशन में चालक रामसनेही फायर अग्निशमन की गाड़ी लेकर महाकुंभ पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुसार गए हुए थे और पवित्र अमृत जल लेकर उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर धाम महादेव आए हैं और पुलिस साथियों की मौजूदगी में गंगाजल वितरण कार्यक्रम किया गया है।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में विश्व हिंदू परिषद ने धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!