Naradsamvad

[post-views]

ऋषिकेश निवासी गंगा प्रसाद पत्नी मालती का महादेवा के पुस्तैनी मकान पर दबंगों का कब्जा पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा किया पंजीकृत मचा हड़कंप

 

रिपोर्ट/वाइस एडिटर कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद न्यूज

रामनगर बाराबंकी।प्रार्थिनी मालती पत्नी गंगा प्रसाद त्रिपाठी वर्तमान समय में थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून की रहने वाली हैं जिनका पुश्तैनी मकान लोधेश्वर महादेवा मंदिर के पास महल के पीछे स्थित है। जिस पर रुद्रप्रसाद पुत्र गुरुप्रसाद त्रिपाठी निवासी महादेवा जबरदस्ती कब्जा कर परिवार के साथ रह रहे है।प्रार्थिनी के पास उक्त मकान का रजिस्टर्ड वसीयतनामा भी है।जब मालती अपने पति और पुत्रों के साथ पुश्तैनी मकान देखने पहुंची तो देखा कि रूद्र प्रसाद त्रिपाठी मकान में कब्जा कर परिवार के साथ रह रहा था।वापस जाते समय मालती की गाड़ी को विपक्षियों ने महादेवा ऑडिटोरियम के पास रोक लिया। रूद्रप्रसाद शारदापुरी शिवप्रसाद मंगला प्रसाद महादेव व निखिल ने हम लोगो को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।यह कृत्य देखकर पीड़ितों द्वारा जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई गई।जिसपर थाना रामनगर के उपनिरीक्षक संतोष त्रिपाठी ने जांच पड़ताल कर जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थनापत्र के तहत कार्यवाही कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

महादेवा चौकी इंचार्ज संतोष त्रिपाठी ने बताया 691/2023 धारा 341/448/504/506 आईपीसी वादिनी मालती त्रिपाठी पत्नी गंगा प्रसाद त्रिपाठी बनाम रूद्र प्रसाद, शारदा पूरी, शिव प्रसाद, निखिल शुक्ला निवासी महादेवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी के ऊपर पंजीकृत किया गया है।

Loading

अन्य खबरे

YP POLITICS, UP NEWS- untold love story of MP’s ex-wife and NRI leader IN UP | सांसद की पूर्व पत्नी और NRI नेता की अनटोल्ड लवस्टोरी: कमिश्नर से जीते नंदू भैया ने जश्न मनाकर पहना नया कुर्ता, मंत्री ने दिव्यांग अधीक्षक पर दिखाया गुस्सा – Uttar Pradesh News

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1591194
Total Visitors
error: Content is protected !!