Skip to main content

Naradsamvad

A farmer died after being hit by a truck in Prayagraj | प्रयागराज में धक्का लगने से किसान की मौत: पंपिंग सेट पर गिरकर गई जान, बेटे के साथ हो रहा था विवाद – Prayagraj (Allahabad) News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

प्रयागराजकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
किसान का फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

किसान का फाइल फोटो।

प्रयागराज के मेजा स्थित कोरांव नगर पंचायत में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शहीद आरके तिवारी नगर मोहल्ले में 45 वर्षीय किसान राजेश प्रजापति की मौत हो गई। मंगलवार की रात लगभग 11 बजे राजेश घर पहुंचे। उनका अपनी पत्नी और बेटे बाबूलाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

ALSO READ  सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- सिंहासन विरासत में मिलता है बुद्धि नहीं

विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई की नौबत आ गई। इस दौरान धक्का लगने से राजेश घर में रखे पंपिंग सेट मशीन पर गिर गए। पंपिंग सेट और पास में रखी कुल्हाड़ी से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण राजेश की मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी और बेटा सहम गए।

ALSO READ  राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की, दिल्ली रैली पर छिड़ा विवाद

थाना प्रभारी नितेंद्र कुमार शुक्ला के अनुसार, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह हत्या का मामला नहीं है। हालांकि कुछ लोगों ने बेटे द्वारा कुल्हाड़ी से हत्या की अफवाह फैलाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के लिए बेटे बाबूलाल को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

ALSO READ  लखनऊ में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो भाइयों की मौत, एक गंभीर घायल

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!