Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
65 वर्षीय महंत भैरव प्रसाद तिवारी का गुरुवार दोपहर आकस्मिक निधन ! नवागत खंड शिक्षा अधिकारी श्री उपेंद्र सिंह जी का शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने किया स्वागत ! कोटवा सड़क, सैदखानपुर, सनौली, काशीपुर, हथौंधा सहित दर्जनों गांवों और कस्बों में बिजली संकट ! भुहेरा में ‘मेरा युवा भारत’ ने धूमधाम से मनाया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस; ‘मातृ पितृ सदन’ के प्रबंधक व मेरा युवा भारत बाराबंकी की टीम ने किया बुजुर्गों का वंदन व सम्मान ।* आंधी-बारिश से फसल बर्बादी का मुआवजा दो, वरना होगा बड़ा किसान आंदोलन ! ससुराल जाने से मना करने पर पति का गुस्सा इस कदर भड़का कि उसने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला !
[post-views]

भाजपा विधायक के समधी पर 25 शादियां करने का आरोप, धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज !

भाजपा विधायक के समधी पर 25 शादियां करने का आरोप, धोखाधड़ी के मामले में FIR दर्ज !

रिपोर्ट:-  राघवेन्द्र मिश्रा 

सीतापुर:-  उत्तर प्रदेश के सीतापुर से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी के समधी अनुज त्रिवेदी के खिलाफ धोखाधड़ी और महत्वपूर्ण जानकारी छिपाने के आरोप में FIR दर्ज होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में अनुज त्रिवेदी और उनके बेटे प्रखर त्रिवेदी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अनुज त्रिवेदी पर महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में महिलाओं को कथित तौर पर प्रेम जाल में फंसाकर धोखाधड़ी करने और अलग-अलग पहचान के आधार पर करीब 25 शादियां करने के आरोप हैं।

विधायक ज्ञान तिवारी की ओर से आरोप लगाया गया है कि अनुज त्रिवेदी ने अपने कथित आपराधिक इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां उनके परिवार से छिपाईं।

मामले में BNS की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपों से संबंधित दस्तावेजों, पहचान और विवाह से जुड़े रिकॉर्ड समेत अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।

हालांकि, 25 शादियां करने का आरोप फिलहाल जांच के दायरे में है। इसकी अंतिम पुष्टि पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1508056
Total Visitors
error: Content is protected !!