रिपोर्ट/अंजनी अवस्थी
बूथ संख्या 81 लैन में अलका ने एसआईआर का भी किया अवलोकन
रामनगर बाराबंकी।उत्तर प्रदेश की योगी और केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए तमाम योजनाएं संचालित की है।आवास, उज्जवला गैस कनेक्शन आदि में महिलाओं को वरीयता दी गई है।भाजपा सरकार ने महिलाओं को 33% आरक्षण देकर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की है। महिलाओं को सशक्त बना करके ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया जा सकता है यह विचार आज रामनगर क्षेत्र के रानीगंज कस्बे में स्थित बीपी शुक्ला शिक्षा निकेतन में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत महिला सम्मेलन को भाजपा नेत्री अलका मिश्रा ने संबोधित करते हुए कही। अलका मिश्रा ने कहा कि भाजपा सर्व समाज के विकास को ध्यान में रखते हुए योजनाएं संचालित कर रही है। अलका मिश्रा ने एस आई आर कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से पूरी तरह सहयोग करने की अपील की। बूथ संख्या 81 लैन में एस आई आर कार्यक्रम का भी अलका मिश्रा ने निरीक्षण किया जिसमें 1032 मतदाताओं की सापेक्ष 952 लोगों का एस आई आर पूर्ण पाया गया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश तिवारी, अजय गुप्ता, रवि प्रकाश चौहान समेत तमाम लोग महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही भाजपा सरकार : अलका मिश्राउपस्थित रहे।































