Naradsamvad

महाराष्ट्र भाजपा की 99 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट, 79 पुराने: इनमें 10 SC-ST, 13 महिलाएं; 10 मंत्रियों को भी टिकट; फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से लड़ेंगे

  • Hindi News
  • National
  • Devendra Fadnavis; Maharashtra Election 2024 BJP Candidates List Update | Bawankule

मुंबई2 दिन पहलेलेखक: आशीष राय

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 20 नवंबर को सिंगल फेज में वोटिंग है। 23 नवंबर को रिजल्ट आएंगे। - Dainik Bhaskar

महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 20 नवंबर को सिंगल फेज में वोटिंग है। 23 नवंबर को रिजल्ट आएंगे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को बीजेपी ने 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें 6 सीटें एसटी और 4 सीटें एससी के लिए हैं। वहीं, 13 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया है।

लिस्ट में 79 मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट मिला है। सभी 10 मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर भी चुनाव लड़ेंगे। 5 विधायकों के टिकट कटे हैं। सूची में किसी मुस्लिम प्रत्याशी का नाम नहीं है।

मुंबई में 16 विधायकों में से 14 को दोबारा टिकट दिया है। 2019 में भाजपा का समर्थन करने वाले 3 निर्दलीय विधायकों को भी टिकट मिला है। डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम से, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी से लड़ेंगे।

मई महीने में लोकसभा चुनाव हारे दो नेताओं सुधीर मुनगंटीवार को बल्लारपुर विधानसभा और मिहिर कोटेचा को मुलुंड सीट से टिकट मिला है। इसके अलावा मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार को बांद्रा पश्चिम से और उनके भाई विनोद शेलार को मलाड पश्चिम से टिकट मिला है।

परिवारवाद यहां भी : अशोक चव्हाण की बेटी, मुंबई भाजपा अध्यक्ष के भाई का भी नाम भाजपा ने पहली सूची में प्रभावशाली नेताओं के बेटे-बेटी, पत्नी और रिश्तेदारों को भी टिकट दिया है। इनमें 10 नाम शामिल हैं…

1. श्रीजया चव्हाण : पूर्व CM अशोक चव्हाण की बेटी। पिता की सीट नांदेड़ की भोकर से लड़ेंगी। लोकसभा चुनाव से पहले चव्हाण कांग्रेस से भाजपा में आए। राज्यसभा सांसद बनाए गए।

2. नीतेश राणे : पूर्व केंद्रीय मंत्री, लोकसभा सांसद, कोंकण क्षेत्र के कद्दावर नेता नारायण राणे के बेटे। सिंधुदुर्ग में कांकावली से लड़ेंगे।

3. अमल महाडिक : राज्यसभा सांसद धनंजय महाडिक के छोटे भाई। 2014 में जीती कोल्हापुर दक्षिण सीट को उतरेंगे।

4. संतोष दानवे : पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे को भोकरदन सीट से लड़ेंगे।

5. संभाजी पाटिल निलंगेकर : पूर्व CM शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर के पोते। निलंगा से फिर टिकट।

6. विनोद शेलार : मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष सेलार के भाई हैं। आशीष बांद्रा पश्चिम और विनोद मलाड पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे।

7. सुलभा गायकवाड़ : ​​​​​​शिवसेना शिंदे गुट के नेता पर थाने में गोली चलाने वाले विधायक गणपत गायकवाड़ की पत्नी हैं। कल्याण ईस्ट से मैदान में।

8. जगजीत सिंह : ​​​​​​अजीत पवार के करीबी पद्मसिन्हा पाटिल के बेटे। तुलजापुर से चुनाव लड़ेंगे।

9. सिद्धार्थ सिरोले: पूर्व सांसद अनिल शिरोले के बेटे हैं। पुणे की शिवाजीनगर सीट से विधायक हैं। फिर टिकट मिला।

10. शंकर जगताप : चिंचवड़ की विधायक अश्विनी जगताप के देवर हैं। अश्विनी को रिप्लेस किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष नार्वेकर कोलाबा से लड़ेंगे विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर कोलाबा से और नितेश राणे को कंकावली से चुनाव लड़ेंगे। नार्वेकर शिवसेना और NCP विधायकों की सदस्यता खत्म नहीं करने को लेकर विपक्ष के निशाने पर रहे हैं। नितेश राणे मुस्लिम विरोधी बयानों को लेकर विवादों में हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की सीट कराड दक्षिण से अतुल भोसले को और छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज शिवेंद्रराजे भोसले को सातार से उम्मीदवार बनाया गया है।

महाराष्ट्र में सिंगल फेज में 20 नवंबर को चुनाव, 23 नवंबर को रिजल्ट

महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को 2024 को खत्म हो रहा है। महाराष्ट्र में महायुति यानी शिवसेना, भाजपा और NCP अजित पवार गुट की सरकार है। एंटी इनकम्बेंसी और 6 बड़ी पार्टियों के बीच बंटने वाले वोट को साधना पार्टी के लिए बड़ी चुनौती होगी।

लोकसभा चुनाव में भाजपा 23 से 9 सीटों पर सिमटी 2024 लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में INDIA गठबंधन को 30 और NDA को 17 सीटें मिलीं।। इनमें BJP को 9, शिवसेना को 7 और NCP को सिर्फ 1 सीट मिली। भाजपा को 23 सीटों का नुकसान हुआ। 2019 लोकसभा चुनाव से NDA को 41 सीटें मिली थीं। 2014 में यह आंकड़ा 42 था। यानी आधे से भी कम।

लोकसभा चुनाव के हिसाब से भाजपा को नुकसान का अनुमान 2024 लोकसभा चुनाव के हिसाब से भाजपा 60 सीटों के आसपास सिमट जाएगी। विपक्षी गठबंधन के एक सर्वे में राज्य की 288 सीटों पर MVA यानी महाविकास अघाड़ी को 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। भाजपा के लिए मराठा आंदोलन सबसे बड़ी चुनौती है। इसके अलावा शिवसेना और NCP में तोड़फोड़ के बाद उद्धव ठाकरे और शरद पवार के साथ लोगों की सिम्पैथी है।

महाराष्ट्र 2019 विधानसभा चुनाव समीकरण

  • 2019 में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन था। बीजेपी ने 105 सीटें और शिवसेना ने 56 सीटें जीती। गठबंधन से एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिलीं थी। भाजपा-शिवसेना आसानी से सत्ता में आ जाती, पर मनमुटाव के कारण गठबंधन टूट।
  • 23 नवंबर 2019 को फड़नवीस ने मुख्यमंत्री और अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ये सुबह-सुबह की शपथ थी। पर बहुमत परीक्षण से पहले 26 नवंबर 2019 को दोनों ने इस्तीफा दे दिया। 28 नवंबर 2019 को शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की महा विकास अघाड़ी सत्ता में आई। इसके बाद शिवसेना और एनसीपी में बगावत हुई और 4 दल बने। लोकसभा चुनाव में शरद और उद्धव को बढ़त मिली। इन्हीं सब पृष्ठभूमि में विधानसभा चुनाव होगा। पूरी खबर पढ़े…

………………………………………………

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

महाराष्ट्र में NDA के बीच सीट शेयरिंग फाइनल: भाजपा 155, शिवसेना 78 और NCP 55 सीटों पर लड़ेंगी

महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को लेकर 18 अक्टूबर की देर रात अमित शाह के घर NDA के घटक दलों की ढाई घंटे बैठक चली थी। इसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी CM अजित पवार शामिल हुए थे। बैठक में राज्य की 288 विधानसभा सीटों पर में से भाजपा 155, शिवसेना शिंदे गुट 78 और NCP अजित पवार गुट 55 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

622159
Total Visitors
error: Content is protected !!