Naradsamvad

[post-views]

कांग्रेसियों ने रामनगर से महादेवा तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा का किया आयोजन निकाली बाइक रैली

 

कृष्ण कुमार शुक्ल नारद संवाद न्यूज 

महादेवा बाराबंकी।कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवाहन पर पूरे देश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को रामनगर से लोधेश्वर महादेवा तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा रामकुमार लोधी जिला अध्यक्ष कांग्रेस पिछड़ा वर्ग बाराबंकी की अध्यक्षता व ब्लॉक अध्यक्ष महादेवा सद्दाम हुसैन के संयोजन में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।उसके उपरांत सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोधेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर न्याय यात्रा का समापन किया।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, सौरभ पांडे ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर, नेक चंद त्रिपाठी महासचिव, राम सुमेर यादव, केशव राम लोधी, राहुल यादव ,संतोष पाल, विकास वर्मा, अतुल लोधी सहित कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

अन्य खबरे

YP POLITICS, UP NEWS- untold love story of MP’s ex-wife and NRI leader IN UP | सांसद की पूर्व पत्नी और NRI नेता की अनटोल्ड लवस्टोरी: कमिश्नर से जीते नंदू भैया ने जश्न मनाकर पहना नया कुर्ता, मंत्री ने दिव्यांग अधीक्षक पर दिखाया गुस्सा – Uttar Pradesh News

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1590758
Total Visitors
error: Content is protected !!