Skip to main content

Naradsamvad

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का स्वच्छता अभियान, हवन-पूजन

Vivek Shukla
1 Min Read

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर (बाराबंकी)। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को भाजपा मंडल रामनगर की ओर से ग्राम अमलोरा स्थित मंसाराम बाबा धाम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान राष्ट्र की सुख-समृद्धि, जनकल्याण और विकसित भारत के निर्माण की कामना के साथ हवन-पूजन भी किया गया।कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी दोहराया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनय प्रकाश मिश्रा, मंडल महामंत्री रवि शर्मा, हंसराज वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अनुराग, रमेश पाल, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अम्बरीष कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष पुष्कर मिश्रा, सेक्टर संयोजक सुरेंद्र कुमार वर्मा सहित बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है तथा सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प आगे भी जारी रहेगा।

ALSO READ  रायबरेली जिला जेल में 20 महिला कैदियों ने रखा करवा चौथ का निर्जला व्रत
Ad image
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!