Naradsamvad

[post-views]

आर्द्रभूमि क्षेत्र में 38 यूकेलिप्टस पेड़ों की कटान, चार नामजद पर मुकदमा

रिपोर्ट/ नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी

बाराबंकी। बनगांव झील आर्द्रभूमि क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ों की कटान का मामला सामने आया है। वन विभाग की तहरीर पर टिकैतनगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।वन विभाग के अनुसार ग्राम बनगांव स्थित गाटा संख्या 1463/12.240 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है तथा अधिसूचित आर्द्रभूमि क्षेत्र का हिस्सा है। आरोप है कि यहां लगे करीब 38 यूकेलिप्टस के पेड़ों की कटान करा दी गई।वन विभाग की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में ग्राम बनगांव निवासी मुन्ना उर्फ रियाज पुत्र अबरार अहमद और अनावरुल हक पुत्र मुख्तार अहमद पर पेड़ों को ठेकेदार अनवर अली निवासी सहदनपुर तथा अंसार अहमद निवासी सुबीपुर के हाथों बेचने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद ठेकेदारों द्वारा पेड़ों की कटान कराई गई।वन विभाग की टीम को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर कटान रुकवाने का प्रयास किया गया। विभागीय कर्मचारियों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और अभद्र व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया है। वनाउपनिरक्षक सचिन पटेल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग की टीम में उप क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक गौड़, वन रक्षक रमन तिवारी शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने आर्द्रभूमि क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1085070
Total Visitors
error: Content is protected !!