Skip to main content

Naradsamvad

Lucknow – KGMU – Successful operation of testis cancer in KGMU, 21 year old was operated, 6 hour long surgery, discharged after 7 days | KGMU में टेस्टिस कैंसर का सफल ऑपेरशन: जानलेवा कैंसर की चपेट में था 21 साल का युवक,6 घंटे चली जटिल सर्जरी – Lucknow News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

लखनऊ में टेस्टिस कैंसर से जूझ रहे 21 साल के नौजवान का KGMU के डॉक्टरों ने किया सफल इलाज।

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने 6 घंटे लगातार ऑपरेशन करके कार्सिनोमा टेस्टिस (अंडकोष कैंसर) से पीड़ित युवक का ऑपरेशन किया। दावा है कि दुर्लभ कैंसर युवक के शरीर में फैलकर काफी बड़ा हो गया था। जटिलताओं के बीच

.

21 साल के युवक को था कैंसर

KGMU प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि बहराइच का युवक (21) कार्सिनोमा टेस्टिस (अंडकोष कैंसर) से पीड़ित था। बेहद असामान्य कैंसर होने के कारण इलाज और ऑपेरशन में चिकित्सकों को भी जटिलता का सामना करना पड़ा।

ALSO READ  शाहजहाँपुर पुलिस ने C-Plan ऐप से जोड़ा 52,853 नागरिकों को, अपराध नियंत्रण और खोज में मिली मदद

तेजी से फैला कैंसर, पेट भी आया चपेट में

डॉक्टरों ने बताया कि सर्जरी और कीमोथेरेपी के बाद मरीज की स्थिति गंभीर हो गई। मरीज के दोनों ओर बड़े रेट्रोपेरिटोनियल ट्यूमर्स हो गए। शुरू में कार्सिनोमा टेस्टिस समस्या दूर की गई। फिर सर्जरी और कीमोथेरेपी करवाई गई थी, लेकिन वह सही होने के बजाए फैल गया। युवक के बाई ओर 25 cm और दाई ओर 20 cm व्यास का कैंसर बढ़ गया था।

ALSO READ  पीएम मोदी ने ओडिशा में आरबीआई के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का किया उद्घाटन

7 दिन बाद मिली छुट्टी

विशाल कैंसर रेट्रोपेरिटोनियल स्पेस में स्थित था। इस वजह से मरीज के ब्लड वेसल और अन्य अहम अंग पेट, आंतों को प्रभावित कर खतरा पैदा कर रहा था। इसकी वजह से पेट में अधिक सूजन, दर्द व उल्टी की समस्या था। मरीज भोजन नहीं कर पा रहा था। बड़े ट्यूमर की वजह से शरीर की सबसे बड़ी ब्लड वेसेल को दबा रही थी। सर्जरी के 7 दिन बाद मरीज को छुट्टी दे दी गई। अब वह भोजन करने लगा है।

ALSO READ  कांग्रेस 27 अक्टूबर को मुरादाबाद में करेगी बड़ा राजनीतिक सम्मेलन, पश्चिमी यूपी में तैयारी तेज

इस टीम ने किया इलाज

KGMU के यूरोलॉजी सर्जिकल विभाग के डॉ.अपुल गोयल, डॉ. मनोज यादव और डॉ. अवनीत गुप्ता ने सर्जरी की।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!