Skip to main content

Naradsamvad

Demand to increase honorarium of ASHA workers | आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ाने की मांग: पूरनपुर में दर्ज मुकदमे की वापसी के लिए अधिकारियों से मिला प्रतिनिधिमंडल – Pilibhit News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

पीलीभीतकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ाने की मांग। - Dainik Bhaskar

आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ाने की मांग।

उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल आज पीलीभीत के अधिकारियों से मिला। यूनियन की प्रदेश संगठन सचिव जय श्री गंगवार, बरेली मंडल अध्यक्ष मंजू पटेल और बरेली जिलाध्यक्ष शिव पति साहू ने नेतृत्व किया।

प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें पूरनपुर में आशा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की गई। यह मुकदमा 4 मार्च को हुए प्रदर्शन के बाद दर्ज किया गया था।

ALSO READ  शाहजहांपुर में वाल्मीकि शोभायात्रा के दौरान डीजे के शोर से लोग परेशान, शोर से कांपने लगे शोरूम के शीशे

जय श्री गंगवार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट में मानदेय बढ़ाने का वादा किया था। लेकिन बजट में आशाओं को कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सिर्फ पूरनपुर में ही मुकदमा दर्ज किया गया। यह प्रशासन की महिला विरोधी सोच को दर्शाता है।

आशा वर्कर्स ने अधिकारियों से मुलाकात।

आशा वर्कर्स ने अधिकारियों से मुलाकात।

ALSO READ  कांग्रेस 27 अक्टूबर को मुरादाबाद में करेगी बड़ा राजनीतिक सम्मेलन, पश्चिमी यूपी में तैयारी तेज

मंजू पटेल ने सरकार से मुकदमा वापस लेने और मानदेय बढ़ाने की मांग की। उन्होंने होली से पहले बकाया भुगतान की भी मांग की। प्रतिनिधिमंडल में पूरनपुर ब्लॉक अध्यक्ष राखी देवी, रीना देवी और साहिदा भी शामिल थीं। यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो आस-पास के जिलों की आशा कार्यकर्ता भी पीलीभीत में आंदोलन में शामिल होंगी।

ALSO READ  सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- सिंहासन विरासत में मिलता है बुद्धि नहीं

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!