Skip to main content

Naradsamvad

80% cheaper medicines at Jan Aushadhi Kendras | जन औषधि केंद्रों पर 80 प्रतिशत सस्ती दवाएं: हाथरस में मनाया गया जन औषधि दिवस, सीएमओ कार्यालय में हुआ कार्यक्रम – Hathras News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

हाथरस4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सीएमओ कार्यालय में मनाया गया जनऔषधि दिवस। - Dainik Bhaskar

सीएमओ कार्यालय में मनाया गया जनऔषधि दिवस।

हाथरस में जन औषधि दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद अनूप प्रधान मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि 7 मार्च 2019 से प्रतिवर्ष जन औषधि दिवस मनाया जाता है। जन औषधि केंद्रों पर दवाइयां बाजार मूल्य से 80 प्रतिशत कम कीमत पर उपलब्ध हैं।

ALSO READ  टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में मुंबई क्राइम ब्रांच पहुंची शाहजहांपुर, गांव में युवक और मां से की पूछताछ

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दी जानकारी…

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मंजीत सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 36 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 15,000 जन औषधि केंद्र चल रहे हैं। इन केंद्रों पर 2,047 प्रकार की दवाइयां और 300 सर्जिकल व अन्य उत्पाद उपलब्ध हैं। सभी उत्पादों की गुणवत्ता एन.ए.बी.एल. लैब द्वारा प्रमाणित है। वर्ष 2014 में मात्र 80 केंद्र थे, जो अब बढ़कर 15,000 हो गए हैं। सरकार का लक्ष्य मार्च 2026 तक 20,000 और मार्च 2027 तक 25,000 केंद्र स्थापित करने का है। वर्ष 2024 में इन केंद्रों से 1,800 करोड़ रुपये की दवाओं की बिक्री हुई है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ALSO READ  मोकामा विधायक अनंत सिंह की जेडीयू से निष्कासन पर बोले तेजस्वी यादव, बताया अपनी भविष्यवाणी सच

जन औषधि दिवस कार्यक्रम में मौजूद सांसद अनूप प्रधान, भाजपा जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजीत सिंह व अन्य। वीडियो।

ALSO READ  आगरा MLC चुनाव रीपोलिंग के दौरान BJP और SP समर्थकों में clash, पुलिस ने संभाला मोर्चा

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!