[ad_1]
विजय पाठक| अयोध्या16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बीकापुर मुख्यालय स्थित मलेथू कनक रेलवे स्टेशन की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। राम मंदिर निर्माण और आगामी प्रयागराज महाकुंभ के कारण यहां से रोजाना सैकड़ों यात्रियों का आवागमन होता है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है।
स्टेशन की दयनीय स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां प्लेटफॉर्म जर्जर है, चारों तरफ कूड़ा-करकट बिखरा पड़ा है और प्लेटफॉर्म पर झाड़ियां उग आई हैं। पीने के पानी की व्यवस्था के लिए लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा है। सबसे गंभीर समस्या रात के समय की है, जब पूरा स्टेशन अंधकार में डूब जाता है, जिससे विशेषकर महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है।
इस रेलवे स्टेशन से होकर कई महत्वपूर्ण ट्रेनें गुजरती हैं। स्थिति को देखते हुए पूर्व प्रधान संदीप तिवारी ने रेल मंत्री और डीआरएम को ट्वीट कर प्लेटफॉर्म पर प्रकाश व्यवस्था की मांग की। उनके ट्वीट के बाद रेलवे अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को स्टेशन पर लाइटें लगवा दीं। हालांकि, अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी अभी भी बनी हुई है, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

[ad_2]
Source link









