Skip to main content

Naradsamvad

Special training program for women started in Kanpur | कानपुर में महिलाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू: सुगंधी और गृह उपयोगी रसायन बनाने का 6 सप्ताह का निःशुल्क कोर्स, 30 महिलाएं लेंगी प्रशिक्षण – Kanpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

। कानपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर में महिलाओं के कौशल विकास के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के विकास आयुक्त कार्यालय द्वारा प्रायोजित और सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र, कानपुर की विस्तार इकाई द्वारा आयोजित 6 सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम बिरसा मुंडा छात्रावास, रावतपुर गांव में शुरू किया गया है।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन, भव्य कलश यात्रा के साथ होगी शुरुआत

कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कानपुर विभाग के विभाग प्रचारक श्री बैरिस्टर सिंह ने किया। इस प्रशिक्षण में 30 महिलाएं भाग लेंगी, जो 12 मार्च 2025 तक चलेगा। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. भक्ति विजय शुक्ला ने बताया कि यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है और इसके समापन पर भारत सरकार द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

ALSO READ  आजादी के बाद पहली बार सीधी जिले में दौड़ी ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम मोहन यादव ने किया उद्घाटन

प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा उद्यमिता, वित्त, पैकेजिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्याख्यान दिए जाएंगे। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र की डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई और केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आयात को कम करना और निर्यात को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को कन्नौज का इत्र स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया गया।

[ad_2]

Source link

ALSO READ  दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए 104 करोड़ का पायलट प्रोजेक्ट, 40 जगहों पर लगेंगे आउटडोर एयर प्यूरीफायर
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!