Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
प्रयागराज महाकुंभ में कल पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- संगम में लगाएंगे डुबकी मिल्कीपुर उपचुनाव अपडेट-मिल्कीपुर में उपचुनाव के लिए कल होगा मतदान,सुबह 7 बजे से शुरू होगा मतदान,सायं 5 बजे तक चलेगा मतदान-नारद संवाद पर मिलेगा उपचुनाव का पल-पल का अपडेट.. रिश्वत लेते समय डीपीआरओ रंगे हाथ गिरफ्तार, हिरासत में लेकर टीम लखनऊ रवाना…. रामनगर पावर हाउस पर कार्य बहिष्कार कर विद्युत संविदा कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया शुरू Income Tax Advocates Association’s seminar on tax | आयकर अधिवक्ता संघ की टैक्स को लेकर गोष्ठी: सीए बोले- नई कर प्रणाली को न्यायसंगत बनाया गया; टैक्स डिडक्शन में महत्वपूर्ण बदलाव – Kanpur News अधिकारियों के प्रयासों से आईजीआरएस रैंक में हुआ सुधार : डीएम शशांक त्रिपाठी
[post-views]

Telangana Pressure Cooker Murder Case; Husband Vs Wife | Rangareddy News | पत्नी की बॉडी के टुकड़े किए, प्रेशर कुकर में उबाला: फिर झील में फेंक दिया; तेलंगाना में आरोपी रिटायर आर्मी जवान गिरफ्तार


  • Hindi News
  • National
  • Telangana Pressure Cooker Murder Case; Husband Vs Wife | Rangareddy News

हैदराबाद7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि माधवी और गुरुमूर्ति के बीच बहस हुई थी, जिसके चलते गुस्से में आकर माधवी की हत्या की गई। - Dainik Bhaskar

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि माधवी और गुरुमूर्ति के बीच बहस हुई थी, जिसके चलते गुस्से में आकर माधवी की हत्या की गई।

तेलंगाना में सेना से रिटायर एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने लाश के छोटे-छोटे टुकड़े किए और प्रेशर कुकर में उबालकर झील में फेंक दिया। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि हडि्डयों से मांस अलग करने के लिए आरोपी ने उन्हें मूसल से कुचला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रंगारेड्‌डी जिले के मीरपेट के DSP नागराजू ने बताया कि 18 जनवरी को सुबम्मा नामक एक महिला ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी बेटी माधवी (35) की 13 साल पहले गुरुमूर्ति के साथ शादी हुई थी। गुरुमूर्ति सेना से रिटायर कर्मचारी है। फिलहाल वह कंचनबाग में सुरक्षा गार्ड का काम करता है।

रंगारेड्‌डी जिले के DCP एलबी नागर ने बताया कि जिल्लेलागुडा में एक 35 साल की महिला के लापता होने का मामला उसकी मां ने दर्ज कराया था। मामले में पति खुद दावा कर रहा है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को शव के टुकड़े नहीं मिले हैं।

मृतक माधवी की शादी 13 साल पहले गुरुमूर्ति से हुई थी, जो सेना में भी काम कर चुका है।

मृतक माधवी की शादी 13 साल पहले गुरुमूर्ति से हुई थी, जो सेना में भी काम कर चुका है।

रंगारेड्‌डी जिले के DCP एलबी नागर ने बताया कि जिल्लेलागुडा में एक 35 साल की महिला के लापता होने का मामला उसकी मां ने दर्ज कराया था। मामले में पति खुद दावा कर रहा है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि पिछले 5 साल से पति-पत्नी अपने दो बच्चों के साथ वेंकटेश्वर कॉलोनी में रह रहे थे। 16 जनवरी को माधवी और उसके पति गुरुमूर्ति के बीच किसी बात पर बहस हुई और वे घर से बाहर चले गए।

गुरुमूर्ति ने जुर्म कबूला, लेकिन पुलिस को सबूत नहीं मिले

हत्या वाले दिन गुरुमूर्ति के बच्चे उसकी बहन से मिलने गए थे। उसने गुमशुदगी का नाटक रचा और माधवी के माता-पिता को इस बारे में बताया। मीरपेट एसएचओ के नागराजू ने भी कहा है कि इस मामले को गुमशुदगी का मामला माना जा रहा है, क्योंकि संदिग्ध हत्या का कोई सबूत अभी तक नहीं मिला है। हालांकि पुलिस ने बताया कि गुरुमूर्ति की माधवी से बहस हुई थी, जिसके बाद उसने उसकी हत्या की।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भी पकड़े गए आरोपी ने हत्या के सबूत मिटाने बाथरूम में उसके शव के टुकड़े किए। हड्डियों को मांस से अलग किया, उन्हें मूसल से कुचला और फिर उबाला। उसने मांस और हड्डियों को तीन दिनों तक पकाया, जिसके बाद उसने उन्हें एक थैले में भरकर पास की झील में फेंक दिया।

पुलिस को अभी तक उस झील में पीड़िता के शव का पता नहीं चल पाया है, जिसमें गुरुमूर्ति ने शव के अंगों को फेंकने का दावा किया था। एक अधिकारी ने बताया कि सुराग लगाने वाली टीमें और डॉग स्क्वॉड तलाशी अभियान चला रहे हैं।

पिछले 2 सालों के सबसे चर्चित मर्डर केस

मई 2022 में लिव इन पार्टनर आफताब ने श्रद्धा वालकर के 35 टुकड़े किए थे

दिल्ली के महरौली इलाके में 18 मई 2022 में श्रद्धा वाकर मर्डर केस हुआ था। श्रद्धा के लिव इन पार्टनर आफताब अमीन ने अपनी 26 साल की प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसके शव को आरी से काटा। नया फ्रिज खरीदा और बॉडी पार्ट्स उसमें रखे। बदबू दबाने के लिए अगरबत्ती सुलगाता था। आफताब 18 दिन तक रोज रात 2 बजे उठता और शव के टुकड़े जंगल में फेंक आता था।

26 साल की श्रद्धा मुंबई के मलाड की रहने वाली थी। यहां वह एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल सेंटर में काम करती थी। 2019 में मुंबई के एक कॉलसेंटर में काम करने के दौरान श्रद्धा की आफताब से मुलाकात हुई। दोनों एक डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे। उनके रिश्ते से परिवार वाले नाखुश थे। इसके चलते वे मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हो गए और महरौली के एक फ्लैट में लिव-इन में रहने लगे।

10 फरवरी 2023: प्रेमी ने लिव इन पार्टनर को मारकर, फ्रिज में छिपाया

दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र में 10 फरवरी 2023 को एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। इसके बाद शव को फ्रिज में छिपा दिया। वह बॉडी को ठिकाने लगा पाता, इससे पहले ही किसी ने पुलिस को खबर कर दी।मृतक निक्की यादव (22) हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। वह 2018 से पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में साहिल गहलोत (24) के साथ लिव-इन में रह रही थी। साहिल की शादी परिवार ने कहीं और तय कर दी थी। इस बात पर 9 फरवरी को निक्की और साहिल के बीच बहस हुई।

10 फरवरी को साहिल ने ISBT के पास कार में मोबाइल केबल से निक्की का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को कार में लेकर घूमता रहा, फिर मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में बने अपने ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया। पुलिस को किसी ने ढाबे पर लाश छिपाए जाने की सूचना दी, तब इसका खुलासा हुआ। साहिल ने 10 फरवरी को ही दूसरी लड़की से शादी भी कर ली।

खबरें और भी हैं…



Source link

Loading

अन्य खबरे

Alleged journalist Faizan Haider and history-sheeter Sonu Ghoshi arrested for extortion from businessman in Kanpur, Cantt Police of Kanpur sent two extortionists to jail. | कारोबारी से रंगदारी मांगने में हिस्ट्रीशीटर समेत दो अरेस्ट: कैंट पुलिस ने दोनों वसूलीबाजों को अरेस्ट करके भेजा जेल, पत्रकार बनकर करते थे उगाही – Kanpur News

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1169299
Total Visitors
error: Content is protected !!