Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
लोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में मीठे की दुकान में निकाला सांप, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई, वन विभाग के कर्मियों ने रेस्क्यू कर पकड़ा सांप ! कार्यालय खुलते ही बंद, शाम होते ही धड़ल्ले से मिट्टी खनन विकासखंड रामनगर में शनिवार को संयुक्त विकास आयुक्त मंडल अयोध्या राजेश कुमार झां का औचक निरीक्षण महज फाइलों और रजिस्टरों के अवलोकन तक सिमटकर रह गया। विधानसभा रामनगर के ग्राम सैदनपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श कैंप आयोजित ! बाराबंकी में पिछले 5 वर्षों के वृक्षारोपण की निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग ! विकासखंड रामनगर में स्थायी बीडीओ की तैनाती नहीं होने से ब्लॉक की व्यवस्थाएं पटरी से उतरती नजर आ रही!
[post-views]

बाराबंकी: मामूली विवाद में बुजुर्ग महिला समेत परिवार पर हमला, पीड़ित ने कार्रवाई न होने का लगाया आरोप !

बाराबंकी: मामूली विवाद में बुजुर्ग महिला समेत परिवार पर हमला, पीड़ित ने कार्रवाई न होने का लगाया आरोप

#जहांगीराबाद के मैगलपुर गांव में लाठी-डंडों से मारपीट, कई घायल, वाहन भी क्षतिग्रस्त

ब्यूरो रिपोर्ट राहुल त्रिपाठी
बाराबंकी | नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी
बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मैगलपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित अनुज कुमार का आरोप है कि 14 जुलाई की रात करीब 8 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप के अनुसार रामसुमिरन, रामतीरथ, परमानंद, गोकरण, सौरभ सहित अन्य लोगों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की।
पीड़ित का कहना है कि हमले में उनकी 72 वर्षीय बुजुर्ग रिश्तेदार कृष्णावती के साथ भी मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गईं। इसके अलावा मौके पर खड़ी मोटरसाइकिल और कार को भी क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप लगाया गया है।
मारपीट में मनोज, मलखान, अनुज और कृष्णावती सहित कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) देवा में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उन्हें मेडिकल रिपोर्ट में दर्ज चोटों से कहीं अधिक गंभीर चोटें आई हैं, जिससे मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं। उनका यह भी कहना है कि घटना की तहरीर पुलिस को देने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, बल्कि उन्हें ही परेशान किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#Barabanki #Jahangirabad #CrimeNews #UPNews #NaradSamvadNewsAgency #नारद_संवाद_न्यूज़_एजेंसी

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1478455
Total Visitors
error: Content is protected !!