Skip to main content

Naradsamvad

डीएम की सख्ती: अभियोजन की कमजोरी से दोषमुक्ति नहीं, चार विवेचकों से मांगा गया स्पष्टीकरण

Vivek Shukla
3 Min Read

रिपोर्ट/कृष्ण कुमार शुक्ला

Ad image

बाराबंकी, कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय की उपस्थिति में अभियोजन कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीते माह दोषमुक्त हुए प्रकरणों की एक-एक कर समीक्षा की गई। डीएम ने अभियोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अभियोजन की कमजोरी के कारण कोई भी अपराधी दोषमुक्त न हो।

चार प्रकरणों में विवेचना की खामियां, जवाबदेही तय

समीक्षा के दौरान चार ऐसे प्रकरण सामने आए, जिनमें विवेचना की कमियों के कारण आरोपितों को दोषमुक्ति मिली। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित चारों विवेचकों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। प्रमुख मामलों में राज्य बनाम इरफान (एनडीपीएस एक्ट), थाना जैदपुर; राज्य बनाम राकेश कुमार, थाना कोतवाली नगर; राज्य बनाम नईम, थाना हैदरगढ़ सहित अन्य प्रकरण शामिल हैं। डीएम ने दो टूक कहा कि विवेचना में लापरवाही किसी भी दशा में स्वीकार नहीं होगी।

ALSO READ  वाराणसी स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा के आशुतोष सिन्हा की जीत, बीजेपी उम्मीदवार को 18,459 वोटों से हराया

गैंगेस्टर एक्ट मामलों में प्रभावी पैरवी के निर्देश

डीएम शशांक त्रिपाठी ने गैंगेस्टर एक्ट से जुड़े मामलों की विशेष समीक्षा करते हुए अभियोजकों को सख्त व प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेस मुकदमों से लेकर साक्ष्य संकलन और अभियोजन के हर चरण में गंभीरता बरती जाए, ताकि संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो सके।

ALSO READ  भारत को क्लीन एनर्जी लक्ष्यों के लिए चाहिए 220 बिलियन डॉलर का निवेश

पॉक्सो मामलों में बयान से मुकरने पर कार्रवाई

बैठक में बताया गया कि पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत न्यायालय में अपने ही बयान से मुकरने के मामलों में नौ वादों में वादी के विरुद्ध धारा 22 के तहत प्रकीर्ण वाद दर्ज किए गए हैं। जिलाधिकारी ने ऐसे मामलों में कानून के प्रावधानों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

ALSO READ  अमेठी के मेगा जॉब फेयर में 395 युवाओं को मिली नौकरी, बड़ी कंपनियों ने किया चयन

अभियोजन कार्य में लापरवाही नहीं चलेगी

डीएम ने अधिकारियों व शासकीय अधिवक्ताओं से अभियोजन कार्य को अत्यंत गंभीरता से लेने को कहा। उन्होंने शासकीय दायित्वों के साथ अभियोजन मामलों में पूर्ण तत्परता व उत्तरदायित्व निभाने पर जोर दिया।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) निरंकार सिंह, अभियोजन अधिकारी, शासकीय अधिवक्ता एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!