Skip to main content

Naradsamvad

Demand raised to give NSG to Akhilesh Yadav | अखिलेश यादव को NSG देनी की उठी मांग: सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, राष्ट्रपति को लिखा पत्र,बोले-नही पूरी हुई मांग तो करेंगे प्रदर्शन – Varanasi News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को NSG सुरक्षा देने की मांग को लेकर ज़ोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए केंद्र सरकार से तुरंत NSG सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।

.

राष्ट्रपति के नाम लिखा पत्र

प्रदर्शन का नेतृत्व सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने किया कार्यकर्ता शास्त्री घाट पर एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए अपर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा समाजवादी पार्टी देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है और अखिलेश यादव पूरे देश और प्रदेश में जनसभाएं करते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना रहता है।

अपर नगर मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन।

अपर नगर मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन।

ALSO READ  ISRO 30 अक्टूबर को लॉन्च करेगा NVS 03 नेविगेशन सैटेलाइट, NavIC सिस्टम को मिलेगी नई ताकत

सपा प्रमुख को NSG देने की उठी मांग

पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि देश की सबसे बड़ी पंचायत यानी संसद में समाजवादी पार्टी के 37 सांसद मौजूद हैं, फिर भी पार्टी प्रमुख की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। कमल के फूल वाली सरकार अखिलेश यादव की सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है।”

ALSO READ  भीषण चक्रवात अरनब का आंध्र प्रदेश के तट पर टकराने का अनुमान, 25 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

यह लोग रहे मौजूद

सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार शीघ्र NSG सुरक्षा नहीं देती है तो वे सड़क से संसद तक संघर्ष करेंगे।इस प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया में प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़’, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’, राहुल सोनकर, आर.डी. मिश्रा, महेंद्र सिंह यादव, राहुल गुप्ता, आयुष यादव, आलोक, सौरभ सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ALSO READ  मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 70 साल का इंतजार खत्म, पहली बार पहुंची रेल सेवा

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!