Skip to main content

Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
[post-views]

Narendra Singh became the president of Collectorate Association | कलेक्ट्रेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दिलाई शपथ – Lucknow News

[ad_1]

Ad image

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, जनपद शाखा लखनऊ का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट लखनऊ परिसर में आयोजित हुआ।

.

कलेक्ट्रेट परिसर में शपथ ग्रहण समारोह

कलेक्ट्रेट परिसर में शपथ ग्रहण समारोह

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और जिलाधिकारी विशाख ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपमुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, जिलामंत्री अशोक कुमार श्रीवास्तव और संयुक्त मंत्री आशीष गुप्ता सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। कार्यकारिणी के सदस्यों व तहसीलों के पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष और जिलामंत्री ने शपथ दिलाई।

कलेक्टरेट परिसर में पदाधिकारियों को शपथ दिलाते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

कलेक्टरेट परिसर में पदाधिकारियों को शपथ दिलाते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

संघ की ओर से उपमुख्यमंत्री को एक मांगपत्र सौंपा गया, जिस पर उन्होंने त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और अन्य गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिसमें पूर्व जिलामंत्री निशिल किशोर के गीतों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और उत्साहपूर्वक आयोजन का आनंद लिया।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

1511777
Total Visitors
error: Content is protected !!