उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के सभी 75 जिलों में 67.5 लाख बुजुर्ग नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दे रही है। इस कल्याणकारी पहल के तहत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने 1,000 रुपये की पेंशन दी जा रही है।
भ्रष्टाचार रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह राशि Single Nodal Account (SNA) सिस्टम के जरिए सीधे उनके आधार से जुड़े बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।
पेंशन पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की उम्र कम से कम 60 वर्ष होनी चाहिए और उन्हें गरीबी रेखा (BPL) से नीचे होना जरूरी है। आय की सीमा ग्रामीण निवासियों के लिए 46,080 रुपये सालाना और शहरी निवासियों के लिए 56,460 रुपये तय की गई है।
सरकार प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए ‘Family ID’ सिस्टम के जरिए लाभार्थियों की पहचान को ऑटोमेट करने पर काम कर रही है।
जिलों में लाभार्थियों की स्थिति
पेंशन वितरण के आंकड़ों के अनुसार, 2,24,345 लाभार्थियों के साथ जौनपुर जिला राज्य में पहले स्थान पर है। दूसरे नंबर पर आजमगढ़ 1,97,129 और तीसरे नंबर पर गोरखपुर 1,72,917 पेंशनभोगियों के साथ है।
- टॉप दस जिलों में गाजीपुर, हरदोई, बलिया, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और कुशीनगर भी शामिल हैं।
- अम्बेडकर नगर इस सूची में दसवें स्थान पर है।









