Skip to main content

Naradsamvad

कटान और बाढ़ पीड़ितों के बीच भाजपा नेता शिव प्रकाश अवस्थी ने बांटी राहत सामग्री!

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

कटान और बाढ़ पीड़ितों के बीच भाजपा नेता शिव प्रकाश अवस्थी ने बांटी राहत सामग्री!

रिपोर्ट:- विवेक शुक्ला 

रामनगर:-  सरयू नदी के कटान और बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भाजपा नेता शिव प्रकाश अवस्थी उर्फ राहुल ने हेतमापुर,कोयली पुरवा,तुलसीपुर में राहत सामग्री का वितरण किया।उन्होंने पीड़ित परिवारों के बीच लाई चना और बिस्कुट के करीब छह सौ पैकेट वितरित किए। इस दौरान श्री अवस्थी ने कहा कि बाढ़ और कटान से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जानी चाहिए। भाजपा सरकार भी पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उनसे भी जितना बन पड़ रहा है वह अपनी ओर से पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना सभी की जिम्मेदारी है।राहत सामग्री मिलने पर पीड़ितों ने सहयोग के लिए आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान राजकुमार, समाजसेवी रामकिशोर ,कमलेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Ad image
ALSO READ  अमेठी में जगन्नाथ सेवा संस्थान ने मनाई दिवाली, 800 हिंदू-मुस्लिम परिवारों को बांटे उपहार
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Search
अपना ज़िला चुनें
error: Content is protected !!