रिपोर्ट शैलेन्द्र यादव
सीतापुर :- जनपद में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा चार उपनिरीक्षकों की स्थानांतरण सूची जारी की गई है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
अटरिया थाने में बदलाव: थाना अटरिया से उ0नि0 इन्दु नारायण शुक्ला को पुलिस लाइन्स भेजा गया है। उनकी जगह थाना एएचटीयू से उ0नि0 राजेन्द्र प्रसाद यादव को वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाकर अटरिया भेजा गया है।
निरस्त हुआ तबादला: उ0नि0 सोबरन सिंह का पूर्व में पुलिस लाइन्स से थाना रामपुर मथुरा के लिए किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। अब उन्हें थाना कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
चौकी प्रभारियों का फेरबदल: उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार को प्रभारी चौकी नूरपुर, थाना महमूदाबाद से हटाकर प्रभारी चौकी देबियापुर, थाना सदरपुर बनाया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार यह नियमित प्रशासनिक फेरबदल है। जिले में बेहतर पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण के लिए समय-समय पर तबादले किए जाते हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।