Naradsamvad

[post-views]

भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ

रिपोर्ट/विवेक शुक्ला

रामनगर, बाराबंकी।क्षेत्र के ग्राम भैसुरिया में गुरुवार को सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे, भक्ति गीतों और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।ग्राम भैसुरिया स्थित भुईहारे बाबा के स्थान पर आयोजित श्रीराम कथा का संचालन अमरकंटक से पधारे स्वामी कृष्णानंद महाराज एवं प्रयागराज संगम के संत धर्मदास के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कथा का वाचन जानकी घाट अयोध्या धाम से आईं महामंडलेश्वर साध्वी स्पंदनी हनुमंती देवी द्वारा संगीतमय शैली में किया जाएगा।कलश यात्रा पूजा स्थल से प्रारंभ होकर सरयू नदी तट पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा। इसके बाद श्रद्धालु पुनः कथा स्थल पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कलश स्थापना की गई और श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ।आयोजकों ने बताया कि कथा का आयोजन ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से कराया जा रहा है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

995187
Total Visitors
error: Content is protected !!