रिपोर्ट/विवेक शुक्ला
रामनगर बाराबंकी रामनगर पुलिस के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं एवं ग्रामीणों को नए कानून के बारे में जानकारी दी गई। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय के निर्देशन में निरीक्षक सुभाष यादव के द्वारा साप्ताहिक बाजार बड़नपुर (लकडमंडी गनेशपुर) में जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं से छात्राओं के साथ होने वाले अपराधों, बी एनएस की नई धाराओं के बारे में जानकारी दी गई। साइबर फ्रॉड के प्रति लोगों को जागरूक किया गया महिलाओं एवं बुजुर्गों पर किए जाने वाले जुर्म के बारे में उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों को विस्तार से समझाया गया। निरीक्षक सुभाष यादव ने ग्रामीणों से रूबरू होते हुए कहा किसी भी थाने में अपराध संख्या शून्य पर एफआईआर दर्ज कराई जा सकती है। ऑन-लाइन ई एफआईआर दर्ज करने की भी व्यवस्था है। इस जागरूकता कार्यक्रम के मौके पर उप निरीक्षक रवींद्र सिंह राजकुमार सिंह सहित तमाम पुलिसकर्मी उपस्थित थे।































