Naradsamvad

[post-views]

लोधेश्वर महादेवा धाम में धूमधाम से निकली शिव जी की बारात

 

रामलीला समिति ने कराया शिव-पार्वती का भव्य विवाह

रिपोर्ट/चंद्रोदय अवस्थी कृष्ण गोविंद रामनगर बाराबंकी।जनपद बाराबंकी की तहसील रामनगर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेव धाम में सोमवार की रात्रि भक्ति और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला। नवयुवक रामलीला समिति द्वारा आयोजित शिव बारात का भव्य आयोजन ऐतिहासिक रामलीला मैदान से आरंभ होकर लोधेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने इस दिव्य यात्रा में भाग लेकर देवों के देव महादेव के विवाह उत्सव के साक्षी बने। बारात में भूत-प्रेत, यक्ष, गंधर्व, किन्नर व देवताओं की झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। यात्रा में शामिल लोगों ने हर-हर महादेव के जयघोष से पूरे क्षेत्र को गूंजायमान कर दिया।कार्यक्रम के दौरान नवयुवक रामलीला समिति द्वारा देर रात्रि शिव-पार्वती विवाह का मंचन किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा के अनुसार, देवी पार्वती का जन्म हिमाचल नगरी के राजा हिमवान और रानी मैनावती के घर हुआ। देवी ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की, जिससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उनसे विवाह किया। विवाह के समय शिवजी का रूप अत्यंत विचित्र था — गले में सर्प, जटाओं में बिच्छू, शरीर पर भस्म और मुंडों की माला धारण किए हुए वे भूत-प्रेतों और देवगणों के साथ बारात लेकर पहुंचे।इस आयोजन में ग्राम प्रधान अजय कुमार तिवारी उर्फ राजन भैया, जगदीश कुमार शुक्ला, चंद्रेश द्विवेदी, विवेक त्रिवेदी, उपेंद्र त्रिवेदी, इंद्रेश द्विवेदी, अनुभव तिवारी, प्रशांत मिश्रा, करण अवस्थी, विनोद यादव, अनुराग शुक्ला, कृष्ण गोविंद गुप्ता, संकट मोचन शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। देर रात तक चले इस कार्यक्रम ने भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल बना दिया। इस अवसर पर शिव बारात में थाना प्रभारी रामनगर अनिल कुमार पांडे,चौकी इंचार्ज अभिनंदन पांडे,उपनिरीक्षक रवींद्र सिंह दीवान अजय कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

805715
Total Visitors
error: Content is protected !!