Skip to main content

Naradsamvad

2 नवंबर को होगा 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन: बाराबंकी में शुरू हुई भव्य आयोजन की तैयारियां, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा-संकल्प

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

बाराबंकी। आगामी 26 से 29 नवंबर 2025 तक आयोजित होने जा रहे 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर गायत्री शक्ति पीठ, बाराबंकी में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इस भव्य आयोजन के लिए शनिवार को शक्ति पीठ परिसर में जनपद के कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें यज्ञ की सफलता हेतु सेवा, समयदान और अंशदान का संकल्प लिया गया।बैठक में जिला समन्वयक ए.पी. शर्मा और सत्य प्रकाश श्रीवास्तव ने अब तक की गई तैयारियों की जानकारी साझा की और विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए कार्यों का विभाजन किया। इसमें यज्ञ की व्यवस्था, मंच, टेंट-लाइट, जलपान-भोजन, सुरक्षा, अखंड दीप, निवास, शंख ध्वनि प्रतियोगिता आदि के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं।गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता देशबंधु तिवारी ने सभी उपस्थित सदस्यों से आग्रह किया कि जिन्हें भी दायित्व मिला है, वे उसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निभाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि समाज में संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना जगाने का एक महायज्ञ है।कार्यक्रम का भूमि पूजन समारोह 2 नवंबर 2025 को पल्हरी चौराहा स्थित ज़ेब्रा पार्क में संपन्न होगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रचार-प्रसार और आयोजन की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया गया।बैठक में प्रमुख रूप से दिनेश दीक्षित, ओम कार मिश्रा, शीतला प्रसाद अवस्थी, एडवोकेट सतीश चंद्र अग्निहोत्री, अखिलेश पांडे, सुशील शुक्ला, अहरवा प्रसाद गुप्ता, रामकरन सिंह, डॉ. संजय तिवारी (मीडिया प्रभारी) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे सेवा, संस्कार और समर्पण के बल पर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

Ad image

 

ALSO READ  CBFC पोर्टल में सेंधमारी, 500 से ज्यादा फिल्मों की स्क्रिप्ट और गोपनीय डेटा लीक
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!