
पंडित शास्त्री अनिल कुमार तिवारी जगराता में मौजूद।
ब्यूरो रिपोर्ट के के शुक्ल /चंद्रोदय अवस्थी रामनगर (बाराबंकी)। तहसील रामनगर के सुप्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा मंदिर परिसर स्थित रामलीला मैदान के नन्दी आश्रम में चल रहे शारदीय नवरात्रि के अवसर पर चतुर्थी के दिन मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना विधि-विधान से संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष पंडित अनिल शास्त्री ने माता के स्वरूप का महत्व बताते हुए कहा कि मां कुष्मांडा सृष्टि की आदि शक्ति हैं, जिन्होंने ब्रह्मांड की रचना की। उनका तेज और प्रभाव सूर्य समान है। मां के आठ भुजाओं के कारण इन्हें अष्टभुजा कहा जाता है।
आश्रम परिसर को भव्य रूप से सजाया गया। मां का दरबार पहाड़नुमा मंच पर स्थापित किया गया, जिसे रंग-बिरंगी झालरों से अलंकृत किया गया था। भक्तगण मां के दर्शन हेतु पहाड़नुमा मंच पर चढ़कर पूजा-अर्चना कर रहे थे। यह परंपरा शास्त्री अनिल कुमार तिवारी द्वारा शुरू की गई थी, जो आज भी जारी है।
—
देर रात तक गूंजे भजनों के स्वर, झांकी व नृत्य से झूम उठे श्रद्धालु
नवरात्रि महोत्सव के तहत बृहस्पतिवार की देर रात तक नन्दी आश्रम में कान्हा जागरण पार्टी एंड इवेंट्स ग्रुप की ओर से सुंदर जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। “मैया याद रखना” गीत पर श्रद्धालु तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठे।
बस्तीपुर व फतेहपुर से आए कलाकारों ने महाकाल होली और हनुमान झांकी के साथ गणेश भगवान की झांकी भी प्रस्तुत की। कलाकारों के नृत्य और मनमोहक प्रस्तुति से पंडाल तालियों और “गणपति बप्पा मोरया” के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण कुमार शुक्ला, बृजेश शुक्ला, ग्राम प्रधान अजय कुमार तिवारी, मंदिर पुजारी आदित्य तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए महादेव चौकी इंचार्ज अभिनंदन पांडे व पुलिस टीम तैनात रही। आयोजन समिति में पंडित अनिल शास्त्री, शुभम तिवारी, अनुभव तिवारी, प्रशांत मिश्रा, पंडित रामानुज पाठक समेत क्षेत्र के सम्मानित लोग और भारी संख्या में ग्रामवासी शामिल रहे।































