Naradsamvad

[post-views]

बाराबंकी पुलिस की बड़ी सफलता : तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 71 मोबाइल फोन और बाइक बरामद

रिपोर्ट/चंद्रोदय अवस्थी बाराबंकी।स्वाट, सर्विलांस और थाना कुर्सी की संयुक्त पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटे गए 71 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

घटना 17 सितम्बर की है, जब सीतापुर के महमूदाबाद निवासी मोहम्मद जावेद के सेल्समैन प्रमोद कुमार से मोबाइल से भरा बैग छीन लिया गया था। इस मामले में थाना कुर्सी में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर गठित टीमों ने मैनुअल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेटा और सीसीटीवी फुटेज की मदद से सुराग जुटाए और 21 सितम्बर को लिखना अंडरपास के पास से तीनों लुटेरों को दबोच लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सादभारी निवासी सुनील कुमार विश्वकर्मा उर्फ संदीप, सिंगहापुरवा निवासी रचित वर्मा और आकाश वर्मा शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मास्टरमाइंड सुनील कुमार खुद भी सेल्समैन का काम करता है और कर्ज में डूबा हुआ था। पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए उसने प्रमोद कुमार को निशाना बनाया। लखनऊ के मटियारी इलाके से छीने गए एक मोबाइल का इस्तेमाल कर उसने प्रमोद को कॉल किया और नई दुकान खोलने के नाम पर ऑर्डर देकर बुलाया। 17 सितम्बर को अपने दोनों साथियों के साथ मिलकर उसने नहर पटरी के पास लूट की वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी आकाश वर्मा लखनऊ में रेपिडो से जुड़ा हुआ है और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल उसी की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं जोड़कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

326095
Total Visitors
error: Content is protected !!