Skip to main content

Naradsamvad

oath taking ceremony of trade board | व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह: प्रदेश अध्यक्ष ने ऑनलाइन कारोबार को छोटे व्यापारियों के लिए बताया चुनौती – Deoria News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

अनुग्रह नारायण शाही | देवरिया2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। - Dainik Bhaskar

व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

देवरिया के पकड़ी बाजार में व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक मंटू बाबू जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्रृषिकेश जायसवाल, आनन्द जायसवाल, विष्णु अग्रवाल, सुबोध जायसवाल और नरेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

ALSO READ  राहुल गांधी 2018 के मानहानि मामले में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट ने सुनाया फैसला

प्रदेश अध्यक्ष ने संरक्षक रामनिवास पासवान और अध्यक्ष डॉ. एस.एस. कन्नौजिया को पद की शपथ दिलाई। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों ने भी सामूहिक रूप से शपथ ली। डॉ. कन्नौजिया ने संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारी हितों की रक्षा का संकल्प लिया।

व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में नौ दिवसीय श्री राम कथा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ होगा आगाज

प्रदेश अध्यक्ष मंटू बाबू जायसवाल ने व्यापार मंडल को एक गैर-राजनैतिक संगठन बताया। उन्होंने ऑनलाइन कारोबार को खुदरा और छोटे व्यापारियों के लिए चुनौती बताते हुए सरकार से इस पर रोक लगाने की मांग की। उनका कहना था कि ऑनलाइन कारोबार पर नियंत्रण न होने से छोटे व्यापारियों का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है।

ALSO READ  शाहजहांपुर में नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाला हरियाणा का युवक गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा

समारोह में मिर्जा खुर्शीद अहमद, अमित कुमार सिंह, अखिलेश जायसवाल सहित कई प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे। भटनी, बरहज, भलुवनी और तरकुलवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष भी अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह का संचालन रामनिवास पासवान ने किया।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!