Skip to main content

Naradsamvad

The issue of occupation of cremation ground | श्मशान भूमि पर कब्जे का मामला: अमेठी में ग्रामीणों ने लेखपाल और भू-माफिया पर लगाया मिलीभगत का आरोप – Amethi District News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

अखिलेश कुमार सोनी | अमेठी जिला3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेठी के थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल रामनगर में श्मशान भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामवासी गौरव मौर्य ने उपजिलाधिकारी अमेठी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ग्रामसभा की गाटा संख्या 2273 की श्मशान भूमि पर भू-माफिया राम प्यारे सरोज कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। यह भूमि 0.0630 हेक्टेयर क्षेत्रफल की है।

ALSO READ  अमेठी में ई-रिक्शा हादसे में घायल मजदूर की मौत, बेटी की शादी से पहले टूटा परिवार

गौरव मौर्य ने बताया कि राम प्यारे सरोज, जो पूरे परसादी के निवासी हैं, स्थानीय लेखपाल प्रभात सिंह की मदद से इस श्मशान भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व टीम भेजकर इस अवैध कब्जे को रोका जाए।

दो साल पहले तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर श्मशान भूमि को नापकर अलग कर दिया था। लेकिन अब लेखपाल ने भू-माफिया को वहां निर्माण की अनुमति दे दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह श्मशान भूमि पूरे गांव के लिए आवश्यक है और यह जनहित का मामला है। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

ALSO READ  शाहजहांपुर में कार्तिक मास की प्रभात फेरी का आयोजन, शुक्ला परिवार ने की deities की सेवा

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!