Skip to main content

Naradsamvad

लोधेश्वर महादेव मंदिर के पवित्र शिर्वाचन तालाब में गंदे पानी की निकासी, श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

 

Ad image

महंत पी.पी. दास ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में की जिलाधिकारी से शिकायत, प्रदूषण रोकने की लगाई गुहार

रामनगर बाराबंकी।तहसील रामनगर क्षेत्र के ग्राम लोधौरा स्थित प्राचीन लोधेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ा शिर्वाचन तालाब, जो सदियों से जलाभिषेक के पवित्र जल का संग्रह स्थल रहा है, आज प्रदूषण की मार झेल रहा है। लोधेश्वर महादेवा शुश्रूषा ट्रस्ट के महंत बी.पी. दास ने जिलाधिकारी/उपजिलाधिकारी सहित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपकर तालाब की पवित्रता बनाए रखने की मांग की है।महंत दास ने ज्ञापन में बताया कि कुछ स्थानीय गैर-हिन्दू समुदाय के लोग अपनी नालियों और शौचालयों का गंदा पानी इस तालाब में बहा रहे हैं। इससे न केवल तालाब का जल प्रदूषित हो रहा है, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुँच रही है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि यह तालाब सदियों से महादेव मंदिर के जलाभिषेक का पवित्र जल समेटता रहा है और जल निकासी का अन्य कोई मार्ग उपलब्ध नहीं है।महंत बी.पी. दास ने प्रशासन से आग्रह किया है कि तुरंत प्रभाव से गंदी नालियों के पानी का मार्ग परिवर्तित कराया जाए और तालाब को प्रदूषण से बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि उसकी पवित्रता बनी रहे।

ALSO READ  गोंडा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न, 205 जोड़ों ने लिए सात फेरे और निकाह के बंधन
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!