Skip to main content

Naradsamvad

Protest at Unnao’s Shia mosque against the attack | हमले के विरोध में उन्नाव की शिया मस्जिद में प्रदर्शन: मौलाना रजा अब्बास के नेतृत्व में नमाजियों ने लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे – Unnao News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

उन्नाव2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
हमले के विरोध में उन्नाव की शिया मस्जिद में प्रदर्शन। - Dainik Bhaskar

हमले के विरोध में उन्नाव की शिया मस्जिद में प्रदर्शन।

उन्नाव के चौधराना स्थित शिया जामा मस्जिद में जुमा की नमाज के बाद आतंकवाद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुआ। यह प्रदर्शन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में किया गया। मौलाना रजा अब्बास के नेतृत्व में नमाजियों ने आतंकवाद के खिलाफ आवाज बुलंद की।

ALSO READ  देवरिया में गर्भवती महिला की हत्या का खुलासा, पति समेत परिवार ने सुपारी किलर से कराई थी हत्या

प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मौलाना रजा अब्बास ने कहा कि आतंकवादी हमले किसी धर्म या सम्प्रदाय के नहीं होते। वे इंसानियत के दुश्मन हैं।

मस्जिद में गमगीन माहौल था। नमाजियों ने हमले में मारे गए पर्यटकों के लिए शोक प्रकट किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों के लिए दुआ की। मौलाना ने कहा कि वे सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं।

ALSO READ  शाहजहांपुर में दोस्ती विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने दो युवकों और एक महिला को किया गिरफ्तार

मस्जिद प्रशासन ने शहर में शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। आतंकवाद जैसी कायराना हरकतों से डरने की जरूरत नहीं है।

ALSO READ  बाराबंकी में देवा महोत्सव की मॉक ड्रिल के दौरान फेल हुआ फायर ब्रिगेड का उपकरण, वीडियो वायरल

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!