Naradsamvad

[post-views]

Bride absconded with cash and jewellery 6 days after marriage | शादी के 6 दिन बाद कैश-जेवर लेकर दुल्हन फरार: बिचौलिए के साथ मिलकर फंसाया, बहाने से निकली फिर नहीं लौटी – Hardoi News

[ad_1]

फैजी खान | हरदोई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई है। - Dainik Bhaskar

पीड़ित ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।

हरदोई के हरपालपुर क्षेत्र में एक और युवक लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गया। बांसी गांव के मकरंद को एक मध्यस्थ ने शादी का झांसा देकर 1 लाख 5 हजार रुपये ठग लिए।

घटना 10 अप्रैल की है। मध्यस्थ एक युवती को मकरंद के घर लाया। उसी रात शादी की रस्में पूरी हुईं। शादी के कुछ घंटों बाद ही मध्यस्थ अपने एक साथी के साथ युवती को किसी बहाने से ले गया। वह अब तक वापस नहीं लौटी। युवती मकरंद का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी साथ ले गई।

पीड़ित मकरंद ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि नॉदखेड़ा गांव का एक व्यक्ति शादी कराने के नाम पर उससे पैसे ले गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बालकृष्ण मिश्रा के अनुसार मामले की जांच चल रही है। आरोप सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। वे प्रशासन से ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि कार्रवाई से अन्य युवकों को इस तरह की ठगी से बचाया जा सकेगा।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

845602
Total Visitors
error: Content is protected !!