Skip to main content

Naradsamvad

Innocent raped in Chandauli, history sheeter accused absconding | चंदौली में मासूम से दुष्कर्म, हिस्ट्रीशीटर आरोपी फरार: ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम; पुलिस की 4 टीम तलाश में जुटी – Chandauli News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

[ad_1]

Ad image

रविकांत सिंह | चंदौली49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया। - Dainik Bhaskar

आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया।

चंदौली में होली के दिन एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी गांव का ही रहने वाला सुभाष सोनकर है, जो सदर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है।

ALSO READ  आगरा MLC चुनाव में गड़बड़ी: चुनाव आयोग ने 6 अधिकारियों को किया सस्पेंड, 21 कर्मियों पर कार्रवाई

घटना शुक्रवार की देर शाम की है। पीड़िता की तबीयत शनिवार को खराब हुई। इसके बाद उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने बिसौरी गांव के पास हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।

सूचना मिलते ही सदर क्षेत्राधिकारी राजेश राय और कोतवाल राजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में श्री राम कथा का आगाज, 27 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा

सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीमें लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।

ALSO READ  समाजवादी पार्टी में नए नेताओं के आने से यूपी की राजनीति हिली, अखिलेश यादव ने किया दावा

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!