Skip to main content

Naradsamvad

Fans celebrated India’s victory in Kanpur | कानपुर में भारत की जीत पर फैंस ने मनाया जश्न: हाथों में प्रतीकात्मक ट्रॉफी लेकर निकले, ईदगाह चौराहे पर भांगड़ा किया, तिरंगा लहराया – Kanpur News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

कानपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत का जश्न पूरे शहर में मनाया गया। शहर के ईदगाह इलाके में क्रिकेट प्रेमी हाथों में प्रतीकात्मक ट्रॉफी लेकर सड़कों पर निकल पड़े। लोगों ने भांगड़ा करते हुए जीत का जश्न मनाया।

फैंस गली-गली जाकर टीम इंडिया की जीत का उत्सव मना रहे थे। छोटे बच्चे भी इस जश्न में शामिल हुए और नाचते हुए नजर आए। भारतीय टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने शहर के क्रिकेट प्रेमियों में जोश भर दिया।

केपीएल में मैच रोककर जमकर आतिशबाजी हुई

ALSO READ  अमेठी में राहुल गांधी के बरी होने पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू

रवींद्र जडेजा ने जैसे ही चौका जड़कर भारत को तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया वैसे ही पूरे देश में जश्न का माहौल छा गया। होली से पहले पूरे देश में दीवाली का रंग छा गया। ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रही कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) में तो मैच रोककर जमकर आतिशबाजी हुई। लीग के चेयरमैन डा. संजय कूपर खुद दीर्घा में दर्शकों के साथ तिरंगा लहराते हुए नजर आए। यही आलम पूरे शहर में देखने को मिला। गोविंद नगर, किदवई नगर, लाल बंगला, कल्याणपुर, आर्य़नगर समेत पूरे शहर में लोग जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर पटाखे छुड़ाते दिखे।

ALSO READ  महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बसपा प्रमुख मायावती ने देशवासियों को दी बधाई, साझा किया खास संदेश

इससे पहले रविवार को पूरे शहर में भारत के चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के लिए सुबह से प्रार्थना और हवन-पूजन हुआ। दोपहर में जैसे ही मैच शुरू हुआ, पूरे शहर में सन्नाटा पसर गया। घरों में लोग टीवी पर चिपक कर भारतीय टीम की जीत की कामना करते रहे।

भारत के मैच जीतते ही लोग जाजमऊ स्थित चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के घर भी जश्न मनाने पहुंचे। जहां कुलदीप के घरवालों ने भी सभी को बधाई देने के साथ ही मिठाइयां बांटी। चैम्पियंस ट्राफी में कुलदीप यादव ने भी अहम भूमिका निभायी। न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में कुलदीप ने रचिन रवींद्र और केन विलियम्सन जैसे अहम विकेट चटकाए। गौरतलब है कि भारत चैम्पियंस ट्राफी के पांचवीं बार फाइनल में पहुंचा था और वर्ष 2013 के बाद रविवार को उसने तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया।

ALSO READ  आंध्र प्रदेश के तट पर 28 अक्टूबर को टकराएगा चक्रवात अर्नब, 125 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!