Naradsamvad

[post-views]

Initiative to improve traffic system in Jaunpur | जौनपुर में यातायात व्यवस्था को सुधारने की पहल: पुलिस ने बाइक पेट्रोलिंग टीमों की शुरुआत की, 7 रूट पर करेंगी ट्रैफिक नियंत्रण – Jaunpur News

[ad_1]

अंकित श्रीवास्तव | जौनपुर15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जौनपुर में यातायात व्यवस्था को सुधारने की पहल की गई। - Dainik Bhaskar

जौनपुर में यातायात व्यवस्था को सुधारने की पहल की गई।

जौनपुर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर में 8 बाइक पेट्रोलिंग टीमों को तैनात किया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर इन टीमों को रवाना किया।

ये टीमें 7 अलग-अलग रूट पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक गश्त करेंगी। इनका मुख्य काम गलत तरीके से पार्क किए गए वाहनों को हटवाना और यातायात को सुचारु रूप से चलाना होगा। पहली टीम लाइन बाजार चौराहा से रोडवेज तिराहा तक, दूसरी टीम वाजिदपुर से मड़ियाहू ओवर ब्रिज तक, और तीसरी टीम वाजिदपुर से कुत्तुपुर तक का क्षेत्र संभालेगी।

चौथी टीम पॉलिटेक्निक से चहारसू तक, पांचवीं टीम जेसिस चौराहा से जोगियापुर पुल तक, छठी टीम चहारसू से चांद मेडिकल तक, और सातवीं टीम कोतवाली से सिपाह तक की निगरानी करेगी। आठवीं टीम इन सभी रूट पर आवश्यकतानुसार सहयोग करेगी।

सभी पेट्रोलिंग टीमों को वायरलेस सेट, बॉडी वॉर्न कैमरा और सेफ्टी टॉर्च से लैस किया गया है। एक उप-निरीक्षक यातायात इन टीमों की निगरानी करेंगे। टीमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगी।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

546592
Total Visitors
error: Content is protected !!