Skip to main content

Naradsamvad

Beti Bachao Beti Padhao completed 10 years | बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के 10 साल पूरे: हाथरस में छात्राओं ने निकाली मैराथन रैली, नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश – Hathras News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

हाथरस7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
महिलाओं व छात्राओं ने निकाली रैली। - Dainik Bhaskar

महिलाओं व छात्राओं ने निकाली रैली।

हाथरस के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टुकसान में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला कल्याण विभाग द्वारा ‘स्वस्थ नारी सशक्त नारी’ थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने मैराथन रैली निकाली।

ALSO READ  CBFC पोर्टल में सेंधमारी, 500 से ज्यादा फिल्मों की स्क्रिप्ट और गोपनीय डेटा लीक

छात्राओं ने ‘मैं स्वतंत्र हूं, मुझे खुलकर जीने दो’ और ‘बाल विवाह अपराध है’ जैसे नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। दीक्षा, काजल, भारती, भावना, सुमन, खुशी और राधा ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बालिका शिक्षा का संदेश दिया।

वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रबंधक मनीषा भारद्वाज ने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बालिकाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1098, 1090, 181, 1076 की जानकारी दी। विशेष रूप से चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में बताया कि यह 0-18 वर्ष के बच्चों की मदद के लिए 24×7 उपलब्ध है।

छात्राओं ने किया नुक्कड़ नाटक।

छात्राओं ने किया नुक्कड़ नाटक।

ALSO READ  अखिलेश यादव ने वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ने और बूथों पर बायोमेट्रिक मशीन लगाने की मांग की

विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी…

कार्यक्रम में कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में नौ दिवसीय श्री राम कथा शुरू, भव्य कलश यात्रा के साथ होगा आगाज

केस वर्कर फारिहा नोशी ने वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन शशिबाला और अध्यापिकाएं ममता मौर्य, नितेश, रीना तथा शशिबाला शिरोमणि उपस्थित रहीं।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!