Naradsamvad

[post-views]

Gulabi Gang protests at toll plaza | टोल प्लाजा पर गुलाबी गैंग का विरोध: फतेहपुर में महिलाओं ने लगाए ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ के नारे, ओवरलोडिंग पर भी सवाल – Fatehpur News

[ad_1]

राम चंद्र सैनी | फतेहपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
टोल प्लाजा पर गुलाबी गैंग का प्रदर्शन। - Dainik Bhaskar

टोल प्लाजा पर गुलाबी गैंग का प्रदर्शन।

फतेहपुर के स्लग-जिंदपुर टोल प्लाजा पर गुलाबी गैंग ने जोरदार प्रदर्शन किया। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में करीब सौ महिलाओं ने टोल प्लाजा पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

बांदा सागर मार्ग स्टेट हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर महिलाओं ने ‘रोड नहीं तो टोल नहीं’ के नारे लगाए। हेमलता पटेल ने टोल प्लाजा के अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि टोल कर्मी ओवरलोड वाहनों को बिना वजन किए आने-जाने की अनुमति देते हैं।

इस कारण सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। साथ ही दुर्घटनाओं में भी वृद्धि हुई है। क्षेत्र में आए दिन ओवरलोड वाहनों की चपेट में आकर लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।

डंडा लेकर टोल प्लाजा पर गुलाबी गैंग का प्रदर्शन।

डंडा लेकर टोल प्लाजा पर गुलाबी गैंग का प्रदर्शन।

हेमलता पटेल ने बताया कि टोल कर्मी ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली करते हैं। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक टूटी हुई सड़क की मरम्मत नहीं होगी, तब तक टोल प्लाजा को नहीं चलने दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले यूपी सरकार के मंत्री और जिला प्रभारी ने डीएम को टोल प्लाजा बंद करने के निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

309660
Total Visitors
error: Content is protected !!