Skip to main content

Naradsamvad

मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत 76 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
1 Min Read

राघवेन्द्र मिश्रा/के के शुक्ला(एडिटर)नारद संवाद न्यूज़ एजेंसी 

Ad image

 

 

 

बाराबंकी । सोमवार को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत सांई डिग्री कालेज फतेहपुर बाराबंकी में वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में कुल 76 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम साकेन्द्र प्रताप वर्मा विधायक कुर्सी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में सम्बन्धित माननीय अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत, माननीय अध्यक्ष नगर पंचायत सहित सम्बन्धित उप जिलाधिकारी़, सुषमा वर्मा जिला समाज कल्याण अधिकारी समस्त सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, विभिन्न समाचार पत्रों तथा चैनलों के पत्रकार बन्धु, विभिन्न ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


इस अवसर पर विधायक साकेन्द्र द्वारा नवविवाहित युगलों को आशीर्वाद दिया गया तथा प्रमाण पत्र वितरित किये गये। विधायक साकेन्द्र प्रताप द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित करके पुनीत कार्य किया है। इस योजना के कारण अब ऐसी कोई भी बेटी नहीं है, जिसकी गरीबी के कारण शादी न हो पाये क्योंकि सरकार अब वंचित बेटियों की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में करा रही है।

ALSO READ  मेरठ: खेल व्यवसायी के घर चोरी, नौकरानी ने बुजुर्ग महिला को नशीला पदार्थ देकर किया बेहोश
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!