Skip to main content

Naradsamvad

Faridabad private Company Employee died electric shock  | फरीदाबाद में करंट से कर्मचारी की मौत: कंपनी में काम करते समय हादसा; गाजीपुर का रहने वाला, 2 महीने के बच्चे का पिता – Faridabad News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया शव।

फरीदाबाद के सरूरपुर इंडस्ट्रियल एरिया में निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की हाई वोल्टेज करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है।

.

मृतक की पहचान उमेश के रूप में हुई है। घटना के समय उमेश कंपनी की छत पर काम कर रहा था। कंपनी के कर्मचारी गोविंद सिंह के अनुसार, अन्य कर्मचारियों ने उमेश को नीचे गिरते हुए देखा। जब वे छत पर पहुंचे, तो पाया कि लोहे की रॉड उठाते समय हाई वोल्टेज लाइन से संपर्क होने के कारण उमेश को करंट लग गया था।

ALSO READ  उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव: 11 सीटों के लिए कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनती

साथी कर्मचारियों ने तुरंत उमेश को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उसे बीके अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

ALSO READ  शाहजहांपुर में कार्तिक मास की प्रभात फेरी का आयोजन, शुक्ला परिवार ने की deities की सेवा

दो महीने के बच्चे का पिता

मृतक के जीजा रोशन सिंह ने बताया कि उमेश उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला था। वह फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में किराए के मकान में अकेला रहता था। उसके दो बच्चे हैं। जिसमें एक बेटी और दो महीने का बेटा। परिवार ने सरकार और कंपनी से आर्थिक सहायता की मांग की है।

ALSO READ  लखनऊ के सादतगंज में पार्किंग विवाद में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के तीन सदस्य गोली मारकर ढेर

संजय कॉलोनी चौकी इंचार्ज बिजेंदर ने बताया कि घटना की सूचना बादशाह खान सिविल अस्पताल से मिली। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!