Skip to main content

Naradsamvad

Indian New Year Special Issue of ‘Vyapar Patrika’ released in Lucknow | ‘व्यापार पत्रिका’ के भारतीय नववर्ष विशेषांक का लखनऊ में विमोचन: उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों की सुरक्षा का संकल्प लिया – Lucknow News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
3 Min Read

[ad_1]

Ad image

भारतीय नव वर्ष की पत्रिका का विमोचर करते अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप बंसल

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के मुख्यालय दारुलसफा में “व्यापार पत्रिका” के भारतीय नववर्ष विशेषांक का भव्य विमोचन किया गया। व्यापारी भूषण शशि प्रभा बंसल ने पत्रिका का लोकार्पण कर व्यापारिक समाज की उन्नति एवं पत्रिका के उज्जवल भविष्य की कामना की।

.

शशि प्रभा बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही वित्तीय वर्ष एवं नवरात्रि की शुरुआत होती है। इसलिए सभी बाजारों में भारतीय नववर्ष को धूमधाम से मनाया जाना चाहिए।

ALSO READ  लखीमपुर खीरी हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को दिवाली मनाने घर जाने की अनुमति दी

व्यापारियों की प्रमुख मांगें

व्यापार पत्रिका में देशभर के व्यापारियों की प्रमुख मांगों को केंद्र में रखते हुए निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया।

  • भारतीय नववर्ष का भव्य आयोजन के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर विशेष आयोजन सुनिश्चित करने चाहिए।
  • राजनीतिक भागीदारी के लिए पंजीकृत व्यापारियों से चुनकर प्रतिनिधियों को राज्यसभा एवं विधान परिषद भेजा जाए।
  • जीएसटी दरों में कमी को दूर करने के लिए जीएसटी दरों को सरल एवं तर्कसंगत बनाया जाए।
  • ई-कॉमर्स पर कर खुदरा व्यापार को बचाने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों की निकासी पर कर लगाया जाए।
  • स्वास्थ्य बीमा के जरिए व्यापारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाए।
  • जल के कर के रूप में भुगतान के बजाय जल उपभोग का शुल्क जलकल विभाग को दिया जाए।
ALSO READ  Hyundai ने लॉन्च की नई Bayon SUV, शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये

व्यापारी समाज को मजबूत करने का संकल्प

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रिपन कंसल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष सुरेश छाबलानी, पत्रिका की आवरण सज्जा प्रमुख ज्योति चोपड़ा, विज्ञापन सलाहकार लक्ष्मी श्रीवास्तव, पत्रिका सलाहकार डॉ. शैलेश पांडे, युवा प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम एवं दीपक शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए।

पत्रिका में व्यापारियों के स्वस्थ जीवन हेतु योग एवं गौ माता के महत्व पर भी विशेष लेख प्रकाशित किए गए हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के व्यापारी पदाधिकारियों के नाम और संपर्क नंबर भी शामिल किए गए हैं। व्यापारी समुदाय आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर सके।

ALSO READ  ISRO 30 अक्टूबर को लॉन्च करेगा NVS 03 नेविगेशन सैटेलाइट, NavIC सिस्टम को मिलेगी नई ताकत

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

इस विशेष अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, वंदना बंसल, सुरेश छाबलानी प्रदेश संगठन मंत्री जावेद बेग, महामंत्री अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता, अनीता जयसवाल, कजरा निगम, मुर्दला भार्गव एवं सोशल मीडिया प्रभारी संजय निधि अग्रवाल सहित अन्य व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

[ad_2]

Source link

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!