Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया ने विद्युत विभाग के लिए अमित त्रिवेदी को सांसद प्रतिनिधि किया नियुक्त थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो सड़क हादसों में पांच घायल चार जिला अस्पताल रेफर शिवलिंग लपेटे नाग देवता के दर्शन से मचा हड़कंप, ग्राम बिछलखा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ हैदरगढ़ की माटी के लाल को नमन ,#पंडित दादा सुंदरलाल दीक्षित की तृतीय पुण्यतिथि पर अटल पार्क में श्रद्धांजलि! मरकामऊ क्रिकेट टूर्नामेंट में रामनगर बना विजेता, गौरीकांत दीक्षित ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित बाराबंकी के बाबा पारस नाथ कालेज में महामंडलेश्वर हिमालयन योगी का आगमन, महंत बोधायन ने स्वागत सम्मान किया
[post-views]

A girl student returning from coaching was molested in Gorakhpur | गोरखपुर में कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़खानी: विरोध करने पर मोबाइल फेंककर भागा शोहदा, पुलिस ने किया गिरफ्तार – Gorakhpur News

[ad_1]

गोरखपुर में शाम कोचिंग से लौट रही छात्रा से बाइक सवार युवक ने छेड़खानी की और जबरन उसे बाइक पर बैठाने की कोशिश की। मामला शाहपुर के असुरन इलाके का है। छात्रा के विरोध पर आरोपी मोबाइल नंबर फेंककर भाग गया।

.

घर पहुंचकर छात्रा ने बहन को जानकारी दी, जिसके बाद शाहपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप पांडेय (निवासी सिद्धार्थनगर) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

छेड़खानी के बाद छात्रा की बहन से भी बदसलूकी

छात्रा रोज की तरह असुरन स्थित कोचिंग से शाम छह बजे घर लौट रही थी, तभी बाइक सवार युवक ने उसे रोककर जबरदस्ती हाथ पकड़ लिया और अपने साथ ले जाने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी भाग निकला, लेकिन कुछ देर बाद उसने छात्रा की बहन से भी बदसलूकी की।

जीजा से मारपीट के बाद गिरफ्तारी

शाम करीब 7:30 बजे छात्रा अपने जीजा के साथ बाहर निकली तो आरोपी दोबारा दिखा। पहचान होने पर जीजा ने उसे रोककर पूछताछ की, जिस पर आरोपी ने उनसे मारपीट कर दी। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

शाहपुर थाना प्रभारी नीरज राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

467329
Total Visitors
error: Content is protected !!