Skip to main content

Naradsamvad

There is a need to create doctors and engineers, not mullahs and maulvis | मुल्ला-मौलवी नहीं, डॉक्टर-इंजीनियर बनाने की जरूरत: यूपी बीजेपी अध्यक्ष का ओवैसी को जवाब; मथुरा मामले पर कहा- आस्था का सम्मान जरूरी – Amroha News

Naradsamvad
Naradsamvad - Narad news Agency
2 Min Read

[ad_1]

Ad image

रोहित कुमार प्रजापति | अमरोहा37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शनिवार को अमरोहा पहुंचे। - Dainik Bhaskar

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शनिवार को अमरोहा पहुंचे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शनिवार को अमरोहा में कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। गजरौला में पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल के प्रतिष्ठान पर रुकते हुए उन्होंने मीडिया से बातचीत की। चौधरी ने ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कठमुल्ला बनाने वाली मदरसों की शिक्षा के बारे में बात की है।

ALSO READ  अग्निवीरों की पहली खेप होगी विदा, 31 दिसंबर तक सेना से बाहर जाएंगे 18,300 जवान

उन्होंने कहा कि आज की प्राथमिकता मुल्ला-मौलवी नहीं, बल्कि डॉक्टर-इंजीनियर और वैज्ञानिक बनाने की है। ऐसे लोग जो देश और समाज के लिए काम कर सकें। मथुरा-वृंदावन में संतों द्वारा मुस्लिमों को बैन करने की मांग पर उन्होंने कहा कि वहां की स्थिति के अनुसार यह बयान दिया गया होगा। उन्होंने जोड़ा कि देश के नागरिकों को एक-दूसरे की आस्था, परंपरा और विरासत का सम्मान करना चाहिए।

भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची में देरी पर चौधरी ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से चलती है। पिछले सात-आठ महीनों में उत्तर प्रदेश में ढाई करोड़ सदस्य बनाए गए हैं। दिल्ली चुनाव महाकुंभ में नेताओं की व्यस्तता के कारण यह प्रक्रिया रुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा समाजवादी पार्टी की तरह परिवारवादी संगठन नहीं है, बल्कि समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाला संगठन है।

[ad_2]

Source link

ALSO READ  बाराबंकी के रामनगर में श्री राम कथा का आगाज, 27 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
error: Content is protected !!