Naradsamvad

ब्रेकिंग न्यूज़
बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया ने विद्युत विभाग के लिए अमित त्रिवेदी को सांसद प्रतिनिधि किया नियुक्त थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो सड़क हादसों में पांच घायल चार जिला अस्पताल रेफर शिवलिंग लपेटे नाग देवता के दर्शन से मचा हड़कंप, ग्राम बिछलखा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ हैदरगढ़ की माटी के लाल को नमन ,#पंडित दादा सुंदरलाल दीक्षित की तृतीय पुण्यतिथि पर अटल पार्क में श्रद्धांजलि! मरकामऊ क्रिकेट टूर्नामेंट में रामनगर बना विजेता, गौरीकांत दीक्षित ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित बाराबंकी के बाबा पारस नाथ कालेज में महामंडलेश्वर हिमालयन योगी का आगमन, महंत बोधायन ने स्वागत सम्मान किया
[post-views]

The first fast of Ramadan in Jhansi starts tomorrow,jhansi news, ramzan, markaz masjid, | झांसी में रमजान का पहला रोजा कल से: आज से नमाजी सुनेंगे कुरान, शहर की मस्जिदों में शुरू हुईं तराबीह – Jhansi News

[ad_1]

रमजान से पहले शनिवार को शुरू हो गईं तराबीह, मरकजी मस्जिद में बढ़ने लगे नमाजी

झांसी में रमजान-उल-मुकद्दस का चांद शनिवार को नजर आ गया है। इसके बाद अब झांसी में रविवार से रोजे शुरू हो जाएंगे। पहले रोजे की सहरी का इंतजाम करने के लिए लोगों ने बाजारों का रुख किया है। वहीं, मस्जिदों में तराबीह की नमाज़ भी शनिवार की रात से शुरू हो गईं

.

मुस्लिमों होने के पांच फर्ज में से एक रमजान का पाक महीना रविवार से शुरू हो रहा है। यह महीना मुसलमानों के लिए बेहद खास माना जाता है। पूरे महीने मुसलमान रोजा रखते हैं और पांच वक्त होने बाली नमाज के साथ साथ रात को इशां की नमाज के बाद तराबीह की नमाज अदा की जाएगी। इसको लेकर मस्जिदों में खास इनतजाम किए गए हैं। यहां रोयते हिलाल कमेटी ने भी चांद की तस्दीक कर दी। यहां रमजान के पहले रोजे का एलान हुआ तो मस्जिदों में तराबीह पढ़ने आने वालों की तादाद बढ़ गई।

तैयारियों में जुटे रोजादार

चांद के दीदार के साथ ही मुस्लिम समाज के लोग रोजा कायम करने की लिए की जाने वाली सहरी की तैयारियों में जुट गए। पुराने शहर के गन्दीगर का टपरा, बिसाती बाजार, नरिया बाजार, गोविंद चौराहा, सैंयर गेट, कसाई मंडी, सीपरी बाजार के चमनगंज जैसे मुस्लिम बाहुल इलाकों में सेवई खजूर और ब्रेड की खरीदारी भी शुरू हो गई।

कहीं पूरे माह तो कहीं 10 दिन की होंगी तराबीह

शहर की अधिकांश मस्जिदों में रमजान शुरू होने के एक दिन पहले से शुरू हुईं तराबीह की नमाजें ईद उल फित्र के 3 या 4 दिन पहले तक होंगी। वहीं, कामकाजी मर्दों के लिए कुछ मस्जिदों में 10 दिन की तराबीह में शुरू हुई हैं। यानी की जिसे कारोबार या मुलाजिमत के सिलसिले में शहर से बाहर रहना पड़ता है, उनके लिए 10 दिन की तराबीह बेहतर है। जीवनशाह की मस्जिद शहीदैन में भी 10 दिन की तराबीह हो रही हैं। मुफ़्ती इमरान नदवी ने बताया कि यहां 10 दिन की तराबीह उन्हीं लोगों के लिए हो रही हैं, जिनका बाहर आना-जाना रहता है। इसमें तमाम लोग शिरकत करते हैं।

[ad_2]

Source link

अन्य खबरे

गोल्ड एंड सिल्वर

Our Visitors

467245
Total Visitors
error: Content is protected !!